फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Half of Mohalla Shastri Nagar was without electricity for 19 hours

Lakhimpur Kheri News: मोहल्ला शास्त्री नगर के आधे हिस्से में 19 घंटे गुल रही बिजली

Wed, 24 Jul 2024 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Half of Mohalla Shastri Nagar was without electricity for 19 hours
लखीमपुर खीरी। मोहल्ला शास्त्रीनगर के आधे हिस्से में 19 घंटे से अधिक आपूर्ति बाधित रही। भीषण गर्मी में उपभोक्ता बूंद-बूंद पानी के लिए तरस गए। बताया जाता है कि केबल में फॉल्ट होने से सोमवार रात 11 बजे से आपूर्ति बाधित हो गई थी, जो मंगलवार शाम छह बजे के बाद शुरू हुई। लगातार 19 घंटे से सप्लाई न मिलने से उपभोक्ताओं का हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन

मोहल्ला शास्त्री नगर में 19 घंटे सप्लाई न मिलने से वैसे सभी परेशान रहे, लेकिन सबसे ज्यादा छोटे बच्चों को परेशानी उठानी पड़ी। बिजली के अभाव में लोगों के घरों का इन्वर्टर भी बैठ गए। टंकी का पानी खत्म गया। ऐसे में भीषण गर्मी के बीच उपभोक्ता बूंद-बूंद पानी के लिए तरस गए। सबसे ज्यादा समस्या सुबह के दौरान लोगों को उठानी पड़ी।
विज्ञापन

पानी न होने की वजह से काफी लोगों को बिना नहाये ही काम के लिए जाना पड़ा। उपभोक्ताओं ने बिजली न आने की वजह जानने की कोशिश की, लेकिन जेई शेर अली का फोन ही नहीं उठा। कई बार लोगों ने उनको फोन लगाया। घंटी जाती रही, लेकिन उन्होंने फोन उठाने की जरूरत नहीं समझी। ऐसे में लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिला। एसडीओ शफरूद्दीन अंसारी ने बताया के केबल में खराबी आ गई थी, जिसको दुरूस्त करा दिया गया है। अब आपूर्ति चालू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed