फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Had the police taken cognizance of the complaint, Pushpa would not have lost her life.

Lakhimpur Kheri News: अगर शिकायत का लेती पुलिस संज्ञान तो नहीं जाती पुष्पा की जान

Sat, 08 Feb 2025 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Had the police taken cognizance of the complaint, Pushpa would not have lost her life.
लखीमपुर खीरी। शुक्रवार की दोपहर सलेमपुर कोन में हुई हत्या के मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। परिजनों ने 11 दिन पहले ही झगड़ा और हत्या करने की धमकी देने की शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर लिखित में समझौता करा दिया था।
विज्ञापन

पुलिस में शिकायत और समझौता होने से आक्रोशित संजू गांव में कई हत्या करने की बात लोगों से कहता रहा। मौका पाकर उसने पुष्पा की हत्या कर दी। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस संज्ञान लेती तो शायद आज पुष्पा जिंदा होती।
विज्ञापन

बीती 29 जनवरी सलेमपुर कोन निवासी पुष्पा ने पुलिस को तहरीर देकर पड़ोसी संजू जायसवाल पर गंभीर आरोप लगाए थे। मृतका पुष्पा ने प्रार्थनापत्र देकर पुलिस को बताया था कि संजू उसकी हत्या करना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात की कई बार एलानिया धमकी भी दे चुका था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया। इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया।
मृतका के परिजनों का कहना है कि संजू गांव में घूम-घूमकर कई हत्याएं करने की बात लोगों से करता था। इस बात की भी जानकारी पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया।
पुलिस की ओर से मिली ढील को लेकर हौसला बुलंद संजू ने बांके से प्रहार करते हुए पुष्पा की जान ले ली। शनिवार को गांव में सन्नाटा था, हर कोई इसी बात की चर्चा करता हुआ दिखाई दे रहा था।
चार फुट जगह बनी हत्या का कारण
आरोपी संजू और मृतका पुष्पा के बीच जिस जगह को लेकर विवाद हुआ था, वह महज चार फुट है। इसी चार फुट जगह पर आरोपी मलबा लगा रहा था। इसी का पुष्पा और उसका पति विरोध कर रहे थे। घटना से पहले कई बार वाद-विवाद की स्थिति भी हुई, लेकिन मामला निपट गया। किसी को भी इस बात की भनक नहीं थी कि विवाद इतना बढ़ेगा कि संजू, पुष्पा की हत्या कर देगा।

आरोपी संजू गिरफ्तार, बांका बरामद
शहर से सटे गांव सलेमपुर कोन में हुई महिला की हत्या में पुलिस ने आरोपी संजू जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से आला कत्ल बांका बरामद हुआ है। इंस्पेक्टर कोतवाली अंबर सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed