फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Guuru Gobind Singh Ji light The devotional program at festival

गुुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर हुए भक्तिमयी कार्यक्रम

Sun, 17 Jan 2016 12:27 AM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sun, 17 Jan 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Guuru Gobind Singh Ji light The devotional program at festival
गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व शहर के गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर गुरुद्वारे में दीवान सजाया गया। लंगर और विचार गोष्ठी का आयोजन भी हुआ।
विज्ञापन

प्रकाश उत्सव के मौके पर गुरु सिंह सभा में प्रभात फेरी निकाली गई तथा सुखमनी साहिब का पाठ किया गया। विचार गोष्ठी में गुरु के जीवन दर्शन पर चर्चा की गई। शनिवार को सुबह दीवान सजाया गया जो 3.30 बजे चला। इसमें सहारनपुर से आए रागी जत्था में भाई अनूप सिंह, करनैल सिंह और ढाडी जत्था में भाई महताब सिंह भिंडर ने अपने कीर्तन से संगतों को निहाल किया। यहां महामंत्री इंद्रपाल सिंह राना ने संगत को धन्यवाद दिया। अनंतपाल सिंह और रमनदीप सिंह ने गुरु के जीवन पर प्रकाश डाला। समागम की समाप्ति के बाद गुरु का अटूट लंगर आयोजित किया गया और प्रसाद वितरण किया गया। समापन पर गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष कुलवंत सिंह खैरा और सेक्रेट्री मनमोहन सिंह भंडारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

पलियाकलां। सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारे में दीवान सजा और रागी, बैरागी जत्थों ने शबद कीर्तन किया। गुरुद्वारे में लंगर का आयोजन भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री नानक पियाऊ में दसवें गुरु श्री गुरुगोविंद सिंह जी महाराज के जन्म दिवस पर गुरुद्वारे को दुल्हन की तरह सजाया गया। शनिवार को यहां दीवान सजा और शबद कीर्तन हुआ। हजूूरी जत्थे के भाई परमजीत सिंह, बीबी रणजीत कौर खालसा पूरनपुर, मोहन सिंह बैरागी, कथा वाचक ग्रंथी बाबा सेवा सिंह, स्त्री सत्संग सभा गुरुनानक देव विद्यालय आदि के बच्चों ने कीर्तन किया। कथा वाचकों ने गुरु के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। संगत ने माथा टेका और लंगर में प्रसाद छका। इसमें प्रधान सेवा सिंह, जसवंत सिंह, सुनैन सिंह, गुरबख्श सिंह, रणजीत सिंह, कमल दीप सिंह समेत तमाम संगत शामिल रही।
मझगईं। दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह का जन्म दिवस कस्बे और आसपास धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर चौखड़ाफार्म के खल्ला गुरुद्वारा, तिकोनाफार्म, पंक्षीफार्म, विशुनूपुर के गुरुद्वारों में अखंड पाठ किया गया और गुरू का भोग लगा। लंगर का आयोजन किया गया जिससे दर्जनों लोगों ने शिरकत कर लंगर छका। इस अवसर पर दयाल सिंह, सुखदेव सिंह, जगजीत सिंह, जरनैल सिंह, सुरेंद्र सिंह, चूर्ण सिंह, बाबा हरजीत सिंह, निर्वेल सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।
संपूर्णानगर। गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में गुरु गोविंद सिंह जी का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके  पर अखंड पाठ हुआ और भोग पड़ा। रागी जत्थे ने कीर्तन कर गुरू गोविंद सिंह के बताए। इसके बाद देर शाम तक गुरू का लंगर चलाता रहा।  गुरूपर्व से एक सप्ताह पूर्व प्रभात फेरी निकाली गई थी। इस मौके पर राजेंद्र सिंह, मनजीत सिंह भाटिया, जसपाल सिंह, सतीश कुमार, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

15पीएलके03
पलियाकलां-भीरा। कस्बे में गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नानकशाही गुरुद्वारे से शोभायात्रा  का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में महिला पुरुष तथा बच्चों ने हिस्सा लिया। नानकशाही गुरुद्वारा से चलकर खैरा फार्म होते हुए शोभायात्रा पिपरिया रोड स्थित गुरुद्वारे पहुंची। इस शोभायात्रा में आगे सड़क पर पानी का छिड़काव  वह झाड़ू द्वारा सफाई की जा रही थी और उसके पीछे पंच प्यारे तथा पांच प्यारो के पीछे गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी चल रही थी। उनके पीछे गुरुजी की संगत चल रही थी। जगह-जगह पर पंडाल लगाकर तमाम सेवादारों द्वारा जलपान कराया गया। नगर कीर्तन भीरा मार्केट से होते हुए शाम 5 बजे नानकशाही गुरुद्वारा पहुंचकर समाप्त हो गया। रात को आठ बजे आतिशबाजी भी की गई और नानकशाही गुरुद्वारे को दीप मालाओं से सजाया गया जो देखते ही बनता था।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed