{"_id":"696140c6c579dd5c900dc77d","slug":"gutkha-and-tobacco-become-expensive-even-before-the-tax-is-implemented-causing-panic-in-the-market-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-165553-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: टैक्स लागू होने से पहले ही गुटखा-तंबाकू महंगा, बाजार में खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: टैक्स लागू होने से पहले ही गुटखा-तंबाकू महंगा, बाजार में खलबली
Fri, 09 Jan 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 09 Jan 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सरकार की तरफ से एक फरवरी से गुटखा, तंबाकू, बीड़ी और सिगरेट पर जीएसटी के अलावा अतिरिक्त कर लगाए जाने के प्रस्ताव ने बाजार में पहले ही खलबली मचा दी है। चर्चा है कि गुटखा पर 91 प्रतिशत तक उत्पाद शुल्क लगाया जा सकता है। हालांकि, अभी यह कर लागू नहीं हुआ है लेकिन इसके पहले ही दुकानों पर पान मसाला, गुटखा और सिगरेट के दाम बढ़ गए हैं।
थोक व्यापारियों ने गुटखा और तंबाकू उत्पादों के दाम 10 से 15 रुपये तक बढ़ा दिए हैं, जिसका सीधा असर फुटकर बाजार पर पड़ा है। शहर के फुटकर दुकानदारों का कहना है कि जो सिगरेट पहले 10 रुपये में बिकती थी, वह अब 12-13 रुपये में देनी पड़ रही है। 17 रुपये वाली सिगरेट 19 रुपये और 7 रुपये वाली 8 रुपये में बिक रही है। गुटखे के पैकट पर भी 8 से 10 रुपये तक बढ़े दामों पर माल मिल रहा है।
फुटकर व्यापारियों का आरोप है कि थोक बाजार में माल सीमित मात्रा में दिया जा रहा है। बड़े व्यापारियों पर माल डंप करने और कालाबाजारी शुरू करने के आरोप लगा रहे हैं। अचानक कीमतें बढ़ने से उपभोक्ता भी परेशान हैं। जानकारों का कहना है कि यदि प्रस्तावित टैक्स लागू हुआ तो आने वाले दिनों में इन उत्पादों के दाम और बढ़ सकते हैं, जिससे बाजार में और अस्थिरता देखने को मिलेगी।