फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   GuruNanak Dev celebrated Lights

गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव मनाया

Wed, 25 Nov 2015 09:56 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 25 Nov 2015 09:56 PM IST
विज्ञापन
GuruNanak Dev celebrated Lights
श्री गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव जिले भर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। गुरुद्वारों में गुरुग्रंथ साहिब के अखंड पाठ का समापन होने के बाद दीवान सजे और रागी जत्थों ने शबद कीर्तन किया। हजारों लोगों ने गुरुद्वारों में जाकर मत्था टेका। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, निर्मल आश्रम गुरुद्वारा में अटूट लंगर का आयोजन किया जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद छका।
विज्ञापन

निर्मल आश्रम गुरुद्वारे में गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ का समापन होने के बाद दीवान सजाया गया। भाई अनूप सिंह रागी जत्था ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। लाजपत राय ने गुरुनानक देव जी के जीवन पर कविता सुनाई। निर्मल आश्रम के महंत लक्ष्मण सिंह शास्त्री ने गुरु नानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डाला। आरती अरदास के बाद गुरु का अटूट लंगर हुआ। लंगर की सेवा बजिंदर सिंह सरना, सतनाम कौर सरना, सतविंदरपाल सिंह सरना की तरफ से की गई। सविंदर सिंह काका, पाल सिंह, महेंद्र सिंह अजमानी, जितेंद्र पाल सिंह राना, रंजीत सिंह छाबड़ा, नरेंद्र सिंह रेंजर, हरचरन सिंह सलूजा, मान सिंह आदि लोगों ने सेवा में हिस्सा लिया। स्त्री सत्संग की बालिकाओं ने भी कीर्तन से संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में भी अखंड पाठ के समापन के बाद दीवान सजाया गया। यहां हजारों श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका। रुद्रपुर से आए रागी जत्था भाई सुरजीत सिंह, हजूरी रागी जत्था अनूप सिंह, करनैल सिंह, परमजीत सिंह, कथावाचक बल्देव सिंह, रमनदीप सिंह ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। इस मौके पर इंद्रपाल सिंह राना, सेवक सिंह अजमानी, मनमीत सिंह राना आदि ने श्री गुरु नानक देव के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। बाद में गुरू का अटूट लंगर आयोजित किया गया। लंगर में खालसा सेवा दल और स्त्री सेवादल ने की। गुरुद्वारा के अध्यक्ष कुलवंत सिंह खैरा, जरनैल सिंह, कश्मीर सिंह, शीतल सिंह और हरजिंदर सिंह ने एडवोकेट हरजीत सिंह और अवतार सिंह को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। श्री गुरुसिंह सभा के तत्वावधान में गुरुद्वारा में श्री गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। गुरुद्वारा में सजे दीवान के समक्ष संगत में मत्था टेककर गुरुवाणी सुनी। गुरुग्रंथ साहब के सजे दीवान के सामने मत्था टेक कर गुरुवाणी कीर्तन एवं वाहि गुरुजी का खालसा वाहि गुरूजी की फतेह के उद्घोष से संगत निहाल हो उठी। हजूरी रागी जत्था बलजीत सिंह, अमरजीत सिंह ने गुरु वाणी और कीर्तन पेश किया। कथावाचक गुरुदीप सिंह ने गुरुग्रंथ साहब की महिमा और गुरु नानक देव का उपदेश सुनाया।
पलियाकलां। श्री गुरुनानक देव जी का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर नानकमता से आए रागी जत्थों ने शबद कीर्तन करके संगत को निहाल किया। इस मौके पर शहर के आधा दर्जन स्कूल के बच्चों ने गुरुद्वारा पहुंचकर श्रद्धालुओं की सेवा की। इसमें संगत ने गुरुद्वारे में माथा टेका और लंगर छका। श्री गुरुद्वारा सिंह सभा में रागी जत्थे के भाई दलबाग सिंह, परमजीत सिंह, गुरुद्वारा के कथावाचक भाई सेवा सिंह, प्रचारक भाई मोहन सिंह बैरागी आदि ने श्री गुरुनानक जी के बताए मार्ग पर चलने की अपील की। इस दौरान गोल्डेन फ्लावर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने श्री गुरुनानक जी की प्रार्थना का कार्यक्रम पेश किया। साथ ही दून इंटरनेशनल स्कूल, श्री गुरुनानक देव स्कूल, इंडियन एकेडमी, बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज के बच्चों ने भी सेवा की।

मझगईं। गुरुनानक देव जी की जयंती गहरा फार्म, तिकोना फार्म, चौखड़ा फार्म में धूमधाम से मनाई गई । इस अवसर पर गुरुद्वारों को बिजली की झालरों से सजाया गया और अखंड पाठ के बाद भोग पड़ा। लंगर में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed