{"_id":"adfffa1a4bbdaa8cd3cb7fd3e6aef15f","slug":"gurifnta-uttarakhand-and-buxar-teams-victorious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरीफंटा, उत्तराखंड और बक्सर की टीमें विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरीफंटा, उत्तराखंड और बक्सर की टीमें विजयी
सिंगाही
Updated Wed, 02 Dec 2015 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल ऑल इंडिया फुटबाल टूर्नार्मेंट के तीसरे दिन तीन मैच खेले गए। यह मैच हिमालय क्लब गौरीफंटा, हल्द्वानी उत्तराखंड और मां कामख्या क्लब बक्सर की टीमों ने जीते। जबकि एकता क्लब भोपाल, सहारा स्टेट लखनऊ और न्यू स्पोर्टिंग क्लब वेस्ट बंगाल की टीमों को हार का सामना करना पड़ा। हिमालय क्लब गौरीफंटा केे खिलाड़ी नीलेश को एसडीएम पलिया और सिंगाही के अधिशासी अधिकारी पीके सिंह ने सम्मानित किया।
बुधवार कोपहला मैच हिमालय क्लब गौरीफंटा और एकता क्लब भोपाल के बीच खेला गया। मैच के शुरू होते ही हिमालय क्लब गौरीफंटा की टीम ने बढ़िया खेल खेलते हुए पहले हाफ के 7वें मिनट में एक गोल करके बढ़त ले ली। इधर, एकता क्लब भोपाल की टीम कोई गोल नहीं कर पाई। उसके बाद 14 वें, 23 वें और 27वे मिनट मेें हिमालय क्लब गौरीफंटा की टीम के खिलाड़ी नीलेश ने लगातार तीन गोल करके विपक्षीे टीम की जीत की उम्मीद खत्म करदी। इस प्रकार हिमालय क्लब गौरीफंटा ने मैच 4-0 से जीत लिया।
दूसरा मैच सहारा स्टेट लखनऊ और हल्द्वानी उत्तराखंड के बीच खेला गया। खेल के 25वें मिनट में सहारा स्टेट लखनऊ टीम के खिलाड़ी इवेन ने पहला गोल मारकर बढ़त बनाई दूसरा गोल हल्द्वानी की टीम ने 46वें मिनट पर किया। उसके बाद दोनों टीमें बराबर रहीं, जिसके चलते ट्राईब्रेकर का फैसला किया गया। ट्राईब्रेकर में हल्द्वानी (उत्ताखंड) की टीम 5-4 से विजयी हुई। तीसरा मैच न्यू स्पोर्टिंग क्लब वेस्ट बंगाल और मां कामख्या क्लब बक्सर के बीच खेला गया। खेल के 45वें मिनट में न्यू स्पोर्टिंग क्लब वेस्ट बंगाल के खिलाडी संजय ने एक गोल मारा। उसके बाद मां कामख्या क्लब बक्सर के खिलाड़ी निर्मल ने 66 मिनट में गोल कर खेल को बराबर पर ला दिया।
विज्ञापन
इस खेल में भी ट्राईब्रेकर का सहारा लिया गया, जिसमे मां कामख्या क्लब बक्सर ने 5-4 से मैच को जीत लिया। टूर्नार्मेंट के आयोजक मो. कैयूम ने बताया कि गुरुवार को 11 बजे से तीने मैच खेले जाएंगे। इस मौके पर पूर्व विधायक सतीश अजमानी, सदस्य जोगेंद्र शाक्य, बबलू गुप्ता, जगदीश प्रसाद, सुगेश श्रीवास्तव, पूर्व चेयरमैन प्रदीप पुरवार, शिवराज कनौजिया, ह्नदेश गुप्ता, संचालक अब्बुल उसमानी आदि मौजूद रहे।