{"_id":"68c1d1ab65b2db65fb057dbc","slug":"guava-plants-were-planted-in-the-playground-complaint-to-dm-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-155410-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खेल मैदान में लगवा दिए अमरूद के पौधे, डीएम से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खेल मैदान में लगवा दिए अमरूद के पौधे, डीएम से शिकायत
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर ब्लाॅक के पचपेड़वा ग्राम पंचायत निवासी कुलदीप सिंह सहित कई ग्रामीणों ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायत की। कहा कि ग्राम पंचायत की गाटा संख्या 699 पर खेल मैदान दर्ज है। गांव के बच्चे व युवा रोजाना खेल मैदान विभिन्न खेल गतिविधियां करते थे।
आरोप है कि ग्राम प्रधान ने मनमाने तरीके से खेल मैदान की करीब चार बीघा जमीन पर अमरूद के पौधे लगवा दिए हैं, जबकि ग्राम पंचायत में अन्य जगह काफी भूमि पड़ी है। शिकायतकर्ता ने कहा कि इस मामले की कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक ध्यान नहीं दिया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस में भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं देते। इधर, लखीमपुर ब्लाक के खंड विकास अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि शिकायतकर्ता का उस पर जमीन पर अवैध कब्जा था। अवैध कब्जा हटवा कर जमीन पर पौधे लगवा दिए गए हैं, ताकि वह सुरक्षित रहे। यह शिकायत बेबुनियाद है।