फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Groom injured in road accident in Lakhimpur Kheri

लखीमपुर खीरी: तेज आंधी में गिरा साइन बोर्ड बना हादसे की वजह, बारात से लौट रही कार की जोरदार टक्कर, दूल्हा घायल

Sat, 24 May 2025 12:01 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 24 May 2025 12:01 PM IST
सार

शुक्रवार रात करीब दस बजे निघासन कोतवाली क्षेत्र के कोनहा पुरवा से मैलानी थाना क्षेत्र के महोलिया गांव लौट रही एक बारात की कार इसी साइन बोर्ड से जा टकराई।

विज्ञापन
Groom injured in road accident in Lakhimpur Kheri
तेज आंधी में गिरा साइन बोर्ड बना हादसे की वजह, बारात से लौट रही कार की जबरदस्त टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के पलिया-निघासन स्टेट हाईवे पर बम्हनपुर कस्बे के पास बुधवार सुबह आई तेज आंधी और तूफान ने भारी तबाही मचाई। आंधी की चपेट में आकर हाईवे पर लगा एक बड़ा साइन बोर्ड सड़क के बीचों-बीच आ गिरा। इससे दोनों ओर का यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। दो दिन बीतने के बावजूद प्रशासन की ओर से साइन बोर्ड नहीं हटाया गया, जिसका खामियाजा एक परिवार को भुगतना पड़ा।

विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब दस बजे निघासन कोतवाली क्षेत्र के कोनहा पुरवा से मैलानी थाना क्षेत्र के महोलिया गांव लौट रही एक बारात की कार इसी साइन बोर्ड से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार दूल्हा दिलीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में गहरी चोट आई, जिससे वह लहूलुहान हो गया। यह देख दुल्हन भी घबरा गई और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर बम्हनपुर कस्बे के लोग मौके पर जमा हो गए। एंबुलेंस को सूचना दी गई, लेकिन देर होने पर दूल्हा-दुल्हन को आनन-फानन में एक निजी वाहन से पलिया सीएचसी भेजा गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि समय रहते साइन बोर्ड हटवा दिया गया होता तो यह हादसा नहीं होता। क्षेत्रीय लोगों ने मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed