{"_id":"675490857c0c9abeda05919a","slug":"grocery-market-shops-closed-due-to-waterlogging-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-134653-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जलभराव से किराना मंडी की दुकानें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जलभराव से किराना मंडी की दुकानें बंद
विज्ञापन
नाले के निर्माण कार्य के कारण किराना मंडी में दुकानों के आगे गलियों में हुआ जलभराव। संवाद
लखीमपुर खीरी। पिछले 15 दिन से चल रहे सब्जी मंडी के मुख्य नाले के निर्माण के चलते व्यापारियों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। शनिवार को फिर बाजार में जलभराव होने से दुकानदारों को अपनी दुकानें बंद करनी पड़ीं। क्योंकि जलभराव की वजह से ग्राहक नहीं आ पा रहे हैं।
निर्माण कार्य इतनी धीमी गति से हो रहा है कि काम आगे बढ़ता ही नजर नहीं आ रहा। वहां के दुकानदारों का कहना है कि दो दिन काम होता है दो दिन बंद रहता है तो ऐसे काम कब होगा पता नहीं। सब्जी व किराना मंडी के दुकानदार नरेश चौरसिया, आशीष गुप्ता, दुर्गेश चौरसिया, रियाज आदि का कहना है कि शनिवार सुबह फिर जलभराव हो गया है। कुछ दुकानें खुली हैं तो तमाम बंद पड़ी हैं।
काम लगातार हो तो समस्या से निजात मिले। लेकिन, नाला निर्माण कार्य रुक रुककर हो रहा है।
पिछले चार माह से आवागमन में दिक्कत
करीब चार माह से सब्जी मंडी में लोगों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब जब निर्माण शुरू हुआ तो कार्य की गति धीमी होने के कारण देर हो रही है। पहले यह नाला चार माह तक खोदकर छोड़ दिया गया। कई बार साइकिल सवार गिर भी गए। अब निर्माण शुरू हुआ तो पूरा तोड़ा गया इसलिए रास्ता ही बंद पड़ा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
नाला निर्माण का काम लगातार चल रहा है। आगे के निर्माण के लिए पानी रोका गया है, इसलिए जलभराव हुआ है। इंजन लगे हैं, उनसे पानी निकाला जा रहा है। नाले के ऊपर रास्ता खुलने में अभी दस दिन और लगेंगे। बाकी पैदल के लिए रास्ता जल्दी ही खोल दिया जाएगा।
- संजय कुमार, ईओ नगर पालिका