{"_id":"6830aa8250745c91420b2fc4","slug":"greenery-will-come-only-when-trees-and-plants-are-looked-after-properly-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-146477-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जब ढंग से पेड़-पौधों की होगी रखवाली तभी आएगी हरियाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जब ढंग से पेड़-पौधों की होगी रखवाली तभी आएगी हरियाली
विज्ञापन
दुधवा में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच्चे। स्रोत- वन विभाग।
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व में विश्व जैव विविधता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पर्यटन परिसर में जैव विविधता पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता समेत कई कार्यक्रम हुए। वक्ताओं ने कहा कि जब ढंग से पेड़-पौधों की रखवाली होगी तभी हरियाली आएगी।
दुधवा के वन्यजीव प्रतिपालक महावीर सिंह, रेंजर प्रशांत प्रियदर्शी, डिप्टी रेंजर सुरेंद्र कुमार ने बच्चों को जैव विविधता का महत्व बताते हुए जंगल एवं वन्यजीवों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कहा कि दुधवा टाइगर रिजर्व जैव विविधता के लिहाज से पूरी दुनिया में बेजोड़ है।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को दुधवा के जंगलों में दिखाई देने वाले विभिन्न दुर्लभ वन्य प्राणियों के बारे में जानकारी दी गई। वन कर्मियों ने कहा कि दुधवा की जलवायु दुनिया में पाए जाने वाले अधिकतर जीवों, वनस्पतियों के फलने-फूलने और बढ़ने के प्रति बेहद अनुकूल है। इस मौके पर विद्यार्थियों को पौधरोपण के लिए जागरूक किया गया।