{"_id":"5eb2fe068ebc3e9038546e17","slug":"green-zone-roadways-buses-ran-202-passengers-traveled-on-first-day-lakhimpur-news-bly405027489","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीन जोन: रोडवेज बसें दौड़ीं..पहले दिन 202 यात्रियों ने किया सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीन जोन: रोडवेज बसें दौड़ीं..पहले दिन 202 यात्रियों ने किया सफर
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ/लखीमपुर खीरी। जिले के ग्रीन जोन में आने के बाद डीएम के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय होते हुए जिले की सीमा के अंदर लोकल रूट पर रोडवेज बसों का संचालन बुधवार को शुरू हो गया है। पहले दिन 10 बसें सैनिटाइज कर यात्रियों की सेवा में लगाई गईं। रोडवेज बसें दौड़ीं तो यात्रियों के चेहरे खिल उठे। पहले दिन 202 यात्रियों ने सफर किया, जबकि सामान्य दिनों में यह संख्या 800 से 900 रहती है।
बुधवार की सुबह उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एसके नागर ने डिपो परिसर में चालकों, परिचालकों और यात्रियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के संबंध में जागरूक किया। बाद में हरी झंडी दिखाकर रोडवेज की 10 बसों को रवाना किया। एआरएम और डिपो इंचार्ज अरविंद सिंह ने बसों के चालकों परिचालकों को सैनिटाइजर, मास्क, साबुन, ग्लब्स बांटे तो सभी बसों का सैनिटाइज कराया। निर्देशित किया कि कोरोना संक्रमण के बचाव के सभी निर्देशों का पालन किया जाए। सामाजिक दूरी बरकरार रखते हुए बस के अंदर 25 से अधिक यात्री न बैठाए जाएं।
इस मौके पर प्रमोद मिश्र, अरुण मिश्र, संजीव त्रिवेदी, जमील खां, नवल किशोर अवस्थी आदि चालक, परिचालक मौजूद रहे।
--------
किसी बस से चार तो किसी में आए 11 यात्री
पहली बस गोला से सुबह सात बजे चलकर करीब 08: 30 बजे लखीमपुर पहुंची। कोरोना संक्रमण को लेकर यात्रियों के हाथ सैनिटाइज कराने के बाद ही बसों में बैठने दिया गया। रास्ते में मिलने वाली सवारियों के पहले हाथ सैनिटाइज कराए गए और उसके बाद ही बस में बैठने दिया। दोपहर तक आने वाली बसों के परिचालक विपिन शर्मा 11, मुकेश वर्मा चार यात्रियों को लेकर लखीमपुर आए।
विज्ञापन
---
यह है जरूरी
- सुबह सात से शाम 7:00 बजे तक बसों का संचालन
- एक बस में 25 से अधिक यात्री यात्रा न करें
- बिना मास्क लगाए या बिना मुंह ढके किसी यात्री को बस में न बैठाया जाए
- संचालन में लगाया गया चालक, परिचालक दूसरे दिन ड्यूटी पर नहीं आएगा
- यात्री को बस में चढ़ाने से पूर्व परिचालक उसे सैनिटाइज करें।
- चालक-परिचालक सैनिटाइजर मास्क और ग्लब्स का प्रयोग करें।
------
रूट
- गोला डिपो से लखीमपुर, मैगलगंज, मोहम्मदी, पलिया और उचौलिया के लिए बस सेवा
- अलीगंज रोड, बिजुआ, भीरा होते हुए पलिया जाएंगी बसें
- बसे नगर के बीच होकर नहीं निकलेंगी।
- मोहम्मदी, उचौलिया के लिए मिल रोड, विकास चौराहा होते हुए जाएंगी बसें
- यात्रियों की सुविधा और उपलब्धता को देखकर बढ़ेंगी बसों की संख्या
-----
लखीमपुर डिपो में सभी अनुबंधित बसें हैं। निगम की बसें चलने के निर्देश हुए हैं। इसलिए गोला डिपो से ही निगम बसें ही संचालित होंगी।
-एसपी सिंह, एआरएम लखीमपुर डिपो