{"_id":"661c174df9918007870f82ff","slug":"green-team-defeated-blue-by-129-runs-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-117922-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ग्रीन टीम ने ब्लू को 129 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ग्रीन टीम ने ब्लू को 129 रनों से हराया
विज्ञापन
लालपुर स्टेडियम में क्रिकेट खेलते हुए खिलाड़ी- संवाद
लखीमपुर खीरी। स्पोर्ट्स स्टेडियम लालपुर में आयोजित जिला स्तरीय चयन ट्रायल में अंडर 19 प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को ग्रीन और ब्लू टीम के बीच मैच हुआ। इसमें ग्रीन की टीम ने 129 रन से मैच जीता।
जिला स्तरीय चयन ट्रायल में रविवार को ग्रीन टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इसमें ग्रीन टीम के खिलाड़ियों ने 45 ओवर खेलकर छह विकेट खोकर 268 रन का लक्ष्य दिया। इसमें सर्वाधिक शशि प्रकाश ने 56 रन नाबाद, आरजू खान 53 रन नाबाद और प्रखर मिश्र ने 35 रन बनाए।
डीसीए ब्लू की ओर से गेंदबाजी करते हुए अविनाश कुमार और आदित्य ने दो-दो विकेट हासिल किए। जवाब में उतरी ब्लू की टीम 26.2 ओवर में ही आलआउट हो गई। ब्लू मात्र 129 रन बनाकर ही सिमट गई। इसमें सर्वाधिक अभिषेक वाल्मीकि ने 31 रन बनाए। ग्रीन के युवराज जोशी और मैसी ने दो-दो विकेट चटकाए। मैच के दौरान, अभिषेक शुक्ला, राम कश्यप, इरफान मालिक मौजूद रहे। इंस्पायरिंग की भूमिका में नीरज शुक्ला, विशाल वर्मा, स्कोरर रवि शंकर तिवारी ने अहम भूमिका निभाई।