फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gracefully waved the national flag, the national anthem was coined

शान से लहराया तिरंगा, गूंजा राष्ट्रगान 

Fri, 27 Jan 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 27 Jan 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Gracefully waved the national flag, the national anthem was coined
गणतंत्र - फोटो : अमर उजाला
डीएम ने ध्वजारोहण कर ली भव्य परेड की सलामी, बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बांधा समां
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस जिले में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। सरकारी, गैर सरकारी इमारतों पर रोशनी की गई। पुलिस लाइंस में परेड का भव्य प्रदर्शन हुआ। मुख्य अतिथि डीएम आकाशदीप ने पुलिस लाइंस में ध्वजारोहण कर भारतीय सविधान का संकल्प दोहराया। डीएम आकाशदीप और एसपी मनोज कुमार झा ने परेड की सलामी ली। बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इससे पूर्व डीएम कैंप कार्यालय और कलक्ट्रेट परिसर में डीएम ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सैमुअल पाल एन, डिप्टी कलेक्टर पल्लवी मिश्रा ने भी संबोधित किया। 
जिला पंचायत में अध्यक्ष बंशीधर राज ने, विकास भवन में सीडीओ अमित सिंह बंसल, ने नगर पालिका में अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने, जिला अस्पताल में सीएमओ जावेद अहमद ने ध्वजारोहण किया। एसएसबी के अपर महानिदेशक एसएस देशवाल ने चंदनचौकी में ध्वजारोहण किया। महानिरीक्षक कार्मिक और प्रशिक्षण रेणुका मिश्रा ने सीमा चौकी कर्तनिया घाट, डीआईजी सीमांत मुख्यालय लखनऊ डीएस चौहान पलियाघाट, डीआईजी बल मुख्यालय नई दिल्ली ने सीमा चौकी ढांगा और डीआईजी उपेद्र प्रकाश बलोदी ने पचपेड़ा में जवानों के साथ ध्वजारोहण किया। 
विज्ञापन

भगवानदीन आर्यकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे प्राचार्य डॉ. निरुपमा अशोक ने ध्वजारोहण किया। कैप्टन शशिप्रभा बाजपेयी के नेतृत्व में एनसीसी कैडटों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी। मु़ख्य अतिथि शिक्षाविद खुशीराम शुक्ल रहे। भगवानदीन आर्यकन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य कुंजलता श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मण प्रसाद राज महाविद्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष बंशीधर राज ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर कवि अजय जायसवाल और श्याम किशोर बेचैन को बंशीधर राज और प्राचार्य सुरेश सौरभ ने सम्मानित किया। सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि एसडीएम पल्लवी मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर रश्मि बाजपेयी और राकेश माथुर मौजूद रहे। 
बीपीएस पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य नीलम अवस्थी ने ध्वजारोहण किया। महंत हरी सिंह निर्मल पब्लिक स्कूल में महंत लक्ष्मण सिंह शास्त्री ने ध्वजारोहण किया। राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार आर्य ने ध्वजारोहण किया। आदर्श विद्या मंदिर इंटर कालेज में बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। श्री गुरुनानक विद्यक सभा कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य मीनाक्षी तिवारी ने ध्वजारोहण किया। पं. दीनदयाल उपाध्यक्ष सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि सेवा निवृत्त सीएमओ डॉ. एबी सिंह ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने कार्यक्रम पेश किए। 
चंद्रशेखर आजाद डिग्री कॉलेज में प्रबंधक ने ध्वजारोहण किया। केएयूके इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रिजवान उस्मानी ने ध्वजारोहण किया। आरएम ज्ञानदायनी इंटर कॉलेज के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। प्रबंधक राकेश वर्मा ने ध्वजारोहण किया। सनातन धर्म सरस्वती शिशु मंदिर में मुख्य अतिथि अजीत शर्मा ने ध्वजारोहण किया। ग्रीन फील्ड ऐकेडमी में ध्वजारोहण के बाद बच्चों ने मनमोहक  सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। नकहा क्षेत्र के बालूडीह स्थित रामसागर शंभू दयाल डिग्री कॉलेज में प्रबंधक रामसागर ने ध्वजारोहण किया।  
सुभाष सेवा समिति ने सुभाष पार्क में गणतंत्र दिवस मनाया। समिति के अध्यक्ष हरनाम सुंदर त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। यूपी भारतीय ग्रामीण विकास संस्थान की ओर से महिला अल्पावास गृह में कुसुम गुप्ता ने झंडा फहराया। मदरसा रजबिया अहसनुल मदारिश में मोहम्मद रफीक खां ने झंडा फहराया। बाथम वैश्य धर्मशाला में अध्यक्ष रमाकांत गुप्ता और वेद प्रकाश पितरिया ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। मितौली में तहसील अधिवक्ता संघ कार्यालय पर अध्यक्ष नवनीत किशोर शुक्ल ने ध्वजारोहण किया। कमला डिग्री कॉलेज प्रबंधक बाल गोविंद शर्मा ने ध्वजारोहण किया। कपूरथला स्थित बालगृह में बाल कल्याण समिति सदस्य देवेंद्र शर्मा ने ध्वजारोहण किया। 


सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मी सम्मनित 
लखीमपुर खीरी। सराहनीय कार्यों के लिए डीएम-एसपी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर इंस्पेक्टर दीपक शुक्ल, इंस्पेक्टर पलिया प्रमोद कुमार झा, इंस्पेक्टर गोला संतोष तिवारी, इंस्पेक्टर मैगलगंज विपिन कुमार सिंह, इंस्पेक्टर फूलबेहड़ राकेश सिंह, महिला एसओ कमर सुल्ताना, प्रभारी सर्विलांस रामकुमार यादव, स्वॉट टीम प्रभारी फूलचंद, एसआई संदीप सिंह, कुंवर बहादुर सिंह, मनोज कुमार यादव, शिव कुमार यादव, अजय अवस्थी, जगरूप सिंह, सुनील दीक्षित, आरक्षी शराफत अली, यज्ञनयारन मिश्रा, कमलेश कुमार, रवि पाठक, रविंद्र नाथ त्रिपाठी, विनय तिवारी, सचिन कुमार, संजय कुमार, अजेंद्र यादव, अजीत यादव, रेहान, अनिल राना, विजय शर्मा, हदय नरायन सिंह, वीरबहादुर सिंह, विवेक उपाध्याय, जय सिंह गंगवार, सुहेल खां, आशीष सिंह, राजेंद्र, अशोक सिंह, अनिरुद्ध मौर्या, सुनील कुमार और महिला आरक्षी रिंकी पाल को प्रशस्त्रि पत्र देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed