फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Governments are not going to do anything if they do not raise their voice: Tikait

आवाज नहीं उठाएंगे तो सरकारें कुछ नहीं करने वालीं : टिकैत

Tue, 30 May 2023 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Governments are not going to do anything if they do not raise their voice: Tikait
तिकुनिया कांड मामले में आरोपी रहे गुरविंदर सिंह के परिजनों को सांत्वना देते राकेश सिंह टिकैत
अलीगंज/गोला गोकर्णनाथ। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मंगलवार को हडेला फार्म गुरुद्वारे पर मत्था टेकने के बाद सभा की और जेल से रिहा हुए युवकों के परिजनों से मिले।
विज्ञापन

गुरुद्वारे पर हुई सभा में उन्होंने कहा कि संगठन मजबूत होना चाहिए। गन्ना भुगतान, एमएसपी, बिजली बिल आदि की समस्याएं के मुद्दे पर आंदोलन जारी रहेगा। बड़ी पंचायतें करनी पड़ेगी। यदि हम आवाज नहीं उठाएंगे तो सरकार कुछ नहीं करने वाली। किसान जिंदा कैसे रहेगा यह सोचना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अन्याय के खिलाफ लड़ो एकजुट रहो। हताश होने की जरूरत नहीं, खेती, किसानी, संगठन, आंदोलन पर ध्यान रखो। अपने परिवार का ध्यान रखो, पॉलिटिक्स के चक्कर में न पड़ो। अपने खेतों पर ध्यान रखो अपने परिवार पर ध्यान रखो। अपनी मांगे, अपनी बातें अधिकारियों, सरकार से लिखत में करें। इससे पहले मंगलवार सुबह 9:30 बजे खुटार रोड पर कस्बे की सीमा पर जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह ने पदाधिकारियों के साथ राकेश टिकैत का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल से रिहा हुए किसानों से मिलने पहुंचे राकेश टिकैत
राकेश टिकैत संगठन के पदाधिकारियों के साथ जेल से रिहा हुए गुरविंदर सिंह (मुकरिमपुर), विचित्र सिंह (गोगांवां), गुरप्रीत सिंह (बंसी फार्म), कमलजीत सिंह (पंछी फार्म) के घर गए और परिजनों से मिले। इस दौरान गुरुद्वारा और जेल से रिहा हुए युवकों के घर के आसपास फोर्स तैनात रहा। इस दौरान दिलबाग सिंह संधू, मेहर सिंह, जागीर सिंह, हरी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा, राहुल देव, आकांक्षा भारती, बलबीर सिंह आदि मौजूद रहे।

तिकुनिया कांड मामले में आरोपी रहे गुरविंदर सिंह के परिजनों को सांत्वना देते राकेश सिंह टिकैत

तिकुनिया कांड मामले में आरोपी रहे गुरविंदर सिंह के परिजनों को सांत्वना देते राकेश सिंह टिकैत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed