फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Government will give 75 percent grant for modernization of schools

Lakhimpur Kheri News: स्कूलों के आधुनिकीकरण के लिए 75 प्रतिशत अनुदान देगी सरकार

Thu, 11 Sep 2025 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Government will give 75 percent grant for modernization of schools
लखीमपुर खीरी। सीडीओ अभिषेक कुमार ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में प्रोजेक्ट अलंकार के संबंध में बैठक की। सीडीओ ने विद्यालयों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों को योजना की जानकारी दी।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि प्रोजेक्ट अलंकार के तहत विद्यालयों के आधुनिकीकरण व भवनों के कायाकल्प के लिए सरकार प्रतिशत तक अनुदान देगी, जबकि 25 प्रतिशत भागीदारी विद्यालय प्रबंधन को करनी होगी।
विज्ञापन

प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों से अपील की कि हर विद्यालय से कम से कम एक प्रस्ताव अवश्य भेजा जाए, ताकि अधिक से अधिक संस्थान योजना का लाभ ले सकें। कुछ प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों ने वित्तीय हिस्सेदारी, प्रस्ताव की प्रक्रिया और तकनीकी पहलुओं को लेकर सवाल पूछे। डीआईओएस विनोद कुमार मिश्रा ने कहा कि यह योजना न केवल भवनों को नया रूप देगी, बल्कि शिक्षा के वातावरण को भी बेहतर बनाएगी। विद्यालय तभी आकर्षक होंगे, जब उनका ढांचा आधुनिक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोई भी पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे : सीडीओ
प्रोजेक्ट अलंकार के बाद सीडीओ ने छात्रवृत्ति से संबंधित बैठक की। कहा कि छात्रवृत्ति का लाभ हर पात्र विद्यार्थी तक पहुंचे। कोई बच्चा वंचित न रह जाए, यह विद्यालयों की जिम्मेदारी है। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। हर विद्यालय पात्र छात्रों का आवेदन निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा हो और नियमानुसार फॉरवर्ड किया जाए। किसी विद्यालय ने समयसीमा में आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं की तो संबंधितों पर कार्रवाई होगी। विद्यालय स्तर पर लंबित न रखा जाए।


सामान्य वर्ग पूर्व दशम के लिए 2.5 लाख, दशमोत्तर के लिए दो लाख, एससी-एसटी के लिए 2.5 लाख, ओबीसी के लिए 2 लाख, अल्पसंख्यक पूर्व दशम 2.5 लाख, दशमोत्तर के लिए दो लाख रुपये वार्षिक आय निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed