{"_id":"68432c349d86331b22052ce9","slug":"government-records-torn-after-assaulting-lekhpal-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-147564-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: लेखपाल से मारपीट कर फाड़े सरकारी अभिलेख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: लेखपाल से मारपीट कर फाड़े सरकारी अभिलेख
विज्ञापन
पसगवां। गांव मछेछा में एक व्यक्ति ने अपने साथियों की मदद से लेखपाल के साथ मारपीट कर अभिलेख फाड़ डाले और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
लेखपाल ध्रुव कुमार राही ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि बृहस्पतिवार को वे सुधारानी पत्नी मुंशी लाल के प्रार्थना पत्र की जांच करने शाम पांच बजे गांव मछेछा गए थे। इसी समय गांव जंगबहादुरगंज निवासी शिवम मिश्रा अपने साथियों संग आया और अपना खेत नपवाने का दबाव बनाने लगा। इसे उसने किसी साथी के नाम पर खरीदा था।
इस पर लेखपाल ने उससे नियमानुसार खेत की नाप कराने को कहा, लेकिन वह नहीं माना और जाति सूचक गालियां देते हुए मारपीट करने लगा। कपड़े और राजस्व अभिलेख भी फाड़ डाले। जान से मारने की धमकी दी और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। लेखपाल का कहना है कि घटना के समय तमाम ग्रामीण मौके पर मौजूद थे। संवाद