फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Government facility of CT scan is stalled since one and half year

Lakhimpur Kheri News: सीटी स्कैन की सरकारी सुविधा डेढ़ साल से ठप

Wed, 14 May 2025 11:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Government facility of CT scan is stalled since one and half year
जिला अस्पताल में बंद पड़ी सीटी स्कैन की सुविधा। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल में करीब डेढ़ साल से सीटी स्कैन मशीन नहीं है। इस कारण मरीज निजी लैब में महंगी जांच कराने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

पुराने जिला अस्पताल परिसर में सीटी स्कैन मशीन लगी थी, जिससे निशुल्क जांच की सुविधा लोगों को मिल रही थी, लेकिन मेडिकल काॅलेज के भवन के निर्माण के चलते मशीन हटा दी गई, इसके बाद से सुविधा भी ठप है।
जिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब 1300-1500 मरीजों की ओपीडी होती है। इसमें चिकित्सकों को कई मरीजों की सीटी स्कैन जांच की भी जरूरत पड़ती है, लेकिन मशीन न होने के कारण मरीजों को निजी लैब में 2500 से तीन हजार रुपये खर्च कर जांच करानी पड़ती है या फिर निशुल्क जांच के लिए लखनऊ तक का सफर करना पड़ता है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल कॉलेज का कार्य पूरा होने को है। मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन मशीन लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही मरीजों की यहां जांच होने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन मशीन लगाने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही मरीजों को इसका लाभ मिलने लगेगा। - डॉ. वाणी गुप्ता, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed