फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Govardhan Puja will be held on October 26, not the next day of Diwali

दिवाली के अगले दिन नहीं 26 अक्तूबर को होगी गोवर्धन पूजा

Sun, 23 Oct 2022 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Govardhan Puja will be held on October 26, not the next day of Diwali
25 अक्तूबर को है सूर्य ग्रहण, 12 घंटे पहले ही लग जाएगी सूतक
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। आमतौर पर दिवाली के दूसरे दिन ही गोवर्धन पूजा या अन्नकूट पूजा की जाती है, लेकिन इस साल 25 अक्तूबर को सूर्य ग्रहण पड़ने के कारण गोवर्धन पूजा 26 अक्तूबर को होगी।
गोला गोकर्णनाथ के ज्योतिषी पंडित रामदेव शास्त्री बताते हैं कि 25 अक्तूबर को सूर्य ग्रहण हो रहा है। शास्त्रों के अनुसार 12 घंटे पहले सूर्य ग्रहण का सूतक लग जाता है। 25 अक्तूबर को सुबह 4 बजकर 42 मिनट के बाद सूतक लग जाएगा। इस बीच में अन्न और जल नहीं ग्रहण करना चाहिए, लेकिन वृद्ध रोगी, बच्चो, गर्भवती महिलाओं पर ये नियम लागू नहीं होता है। भारतीय मानक के अनुसार शाम 4 बजकर 42 मिनट से 5 बजकर 22 मिनट तक ग्रहण काल रहेगा। यह समय स्थान के आधार पर कम और ज्यादा भी हो सकता है। ग्रहण काल की अवधि 40 मिनट है।
विज्ञापन

पं. रामदेव शास्त्री बताते हैं कि यह सूर्य ग्रहण भारत में सूर्य अस्त होने के समय पड़ रहा है। अत: इस ग्रहण को खुली आंखों से भी देखा जा सकता है। इस कारण अगले दिन यानी 26 अक्तूबर को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट मनाया जाएगा। अन्नकूट पूजा और गोवर्धन पूजा भगवान श्रीकृष्ण से संबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर श्रीकृष्ण ने बचाई थी ब्रजवासियों की जान
उन्होंने बताया कि इंद्रदेव का घमंड तोड़ने के लिए भगावन श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाया था। इसी कारण हर साल इस दिन गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति दी जाती है। इसके साथ ही उन्हें चने की दाल और चावल का भोग लगाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार, भगवान कृष्ण के द्वारा ही सर्वप्रथम गोवर्धन पूजा आरंभ करवाई गई थी। श्रीकृष्ण ने ही गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठाकर इंद्रदेव के क्रोध से ब्रज वासियों और पशु-पक्षियों की रक्षा की थी। इस दिन अन्नकूट का विशेष महत्व माना जाता है। इस साल 26 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 25 अक्टूबर को शाम 4 बजकर 18 मिनट पर शुरू हो रही है। ये तिथि 26 अक्तूबर को दोपहर 2 बजकर 42 मिनट पर समाप्त होगी।
गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त
26 अक्तूबर 2022, बुधवार
शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 29 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 43 मिनट तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed