{"_id":"68bc741cb5fc3937f80498a3","slug":"got-confused-in-diagram-questions-hindi-and-english-were-easy-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-155051-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: डायग्राम के सवालों में उलझे, हिंदी व अंग्रेजी रही सरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: डायग्राम के सवालों में उलझे, हिंदी व अंग्रेजी रही सरल
Sat, 06 Sep 2025 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 06 Sep 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
पीईटी परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र जीआईसी में लगी परीक्षार्थियों की लाइन। संवाद
लखीमपुर खीरी। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) पहली पाली में शनिवार को सुबह दस बजे से शुरू हुई। परीक्षा देकर केंद्रों से निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि इस बार के प्रश्नपत्र में डायग्राम के सवालों ने काफी देर तक उन्हें उलझाए रखा। हिंदी, अंग्रेजी के सवाल सरल थे। इनका जवाब देने में ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा। करंट अफेयर के सवालों को घुमाकर पूछा गया था।
शहर सहित पूरे जिले के 26 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई प्रारंभिक पात्रता परीक्षा की दोनों पालियों में 16,144 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं, 5456 ने परीक्षा से गैरहाजिर रहे। परीक्षा शुरू होने से काफी देर पहले ही परीक्षार्थियों के प्रवेश शुरू कर दिए गए थे। दोनों पालियों की परीक्षा के दौरान कहीं से कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया।
परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल व एसपी संकल्प शर्मा ने राजकीय इंटर कॉलेज, स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज सहित कई परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। इस दौरान डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों से नामांकित व उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या जानी और कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा नियमों का शत-प्रतिशत पालन कराने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहकर ड्यूटी करने के लिए कहा।
विज्ञापन
कटवाया कलावा, उतरवाए लॉकेट और माला
-दो दिन चलने वाली प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के पहले दिन केंद्रों पर केंद्र प्रभारियों ने विद्यार्थियों के कलावे कटवाए। छात्राओं के गले से माला और लॉकेट उतरवा दिए गए। हालांकि, कुछ केंद्रों पर महज तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया गया। हालांकि, इस बात का परीक्षार्थियों ने विरोध भी किया, लेकिन केंद्र प्रभारियों ने नियम की बात कही।
-- -- -- -- -- -
जीजीआईसी में मेरा परीक्षा केंद्र था। लगभग 80 प्रतिशत सवाल सही हुए हैं। पेपर उम्मीद के मुताबिक था।
-पंकज, बहराइच
-- -- -- -- -- -
पहली बार परीक्षा दी। सिर्फ 60 प्रतिशत सवाल ही हल कर पाया। कुछ सवाल कठिन थे। करंट अफेयर के सवालों ने भी काफी देर तक उलझाए रखा।
-विशाल यादव, गाय घाट
-- -- -- -- -
मैं केवल 66 सवाल ही कर पाई। डायग्राम वाले सवालों में फंस गई। हिंदी और अंग्रेजी सामान्य स्तर की रही।
-अनुष्का, लखनऊ
-- -- -- -- --
हिंदी, अंग्रेजी समेत सभी सवाल अच्छे आए थे। पेपर संतुलित था। फिलहाल, परिणाम आने के बाद कुछ कहा जा सकेगा।
-सुमन साहू, लखनऊ