{"_id":"574eedf74f1c1b7b74108afa","slug":"gospel-artists-presented-hanumat","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलाकारों ने पेश किया हनुमत चरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलाकारों ने पेश किया हनुमत चरित
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 01 Jun 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
कलचरल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- संकटमोचन हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव
लाहौरीनगर स्थित श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर के वार्षिकोत्सव के तहत चल रही रासलीला में कलाकारों ने हनुमत चरित का प्रदर्शन अत्यंत मनमोहक ढंग से किया। गिरिराज धरण रासलीला-रामलीला मंडल के संस्थापक चिरंजी लाल शर्मा के निर्देशन में कुल बीस कलाकार रासलीला का मंचन कर रहे हैं। रासलीला देखने को हजारों की भीड़ रही।
वार्षिकोत्सव के मौके पर श्री संकटमोचन वीरबाबा मंदिर को बिजली की रंग बिरंगी झालरों और फूलों की लड़ियों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। मंदिर में दिन भर दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। रासलीला के समापन पर प्रसाद का वितरण किया गया। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम 27 अप्रैल से शुरू हुआ। कार्यक्रम का समापन चार जून को होगा।