फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gorakhpur, Moradabad, Barabanki and Gola registered victories

Lakhimpur Kheri News: गोरखपुर, मुरादाबाद, बाराबंकी और गोला ने दर्ज की जीत

Sat, 27 Dec 2025 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 27 Dec 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur, Moradabad, Barabanki and Gola registered victories
गोला के कृषक समाज इंटर कॉलेज के मैदान में हॉकी खेलते खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक - फोटो : चिलासनी में धार्मिक स्थल में मूर्ति तोड़े जाने की घटना के बाद मौजूद पुलिस व ग्रामीण। संवाद
गोला गोकर्णनाथ (खीरी)। कृषक समाज इंटर कॉलेज के मैदान पर खेले जा रहे 63वें प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट के दूसरे दिन शनिवार को चार मैच हुए। इसमें गोरखपुर, मुरादाबाद, बाराबंकी और गोला की टीमों ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

शनिवार को पहला मैच बीपीएस हॉकी क्लब गोरखपुर व पांडिला हॉकी एकेडमी प्रयागराज के मध्य हुआ। मुकाबले के दाैरान तीसरे मिनट में गोरखपुर के खिलाड़ी आयुष ठाकुर ने पेनाल्टी कॉर्नर से गोल किया। 42वें मिनट में गोरखपुर के खिलाड़ी खेम सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक के जरिये गोल दागा। 47वें मिनट में गोरखपुर के खिलाड़ी आयुष ठाकुर ने फील्ड गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। 56वें मिनट में गोरखपुर के खिलाड़ी अभिनंदन ने फील्ड गोल किया। इससे गोरखपुर टीम 4-0 से विजयी रही।
विज्ञापन

द्वितीय मैच बाबू शिरीष चंद्र हॉकी अकादमी हरदोई व मुरादाबाद हॉकी मुरादाबाद के मध्य खेला गया। 25वें मिनट में मुरादाबाद के खिलाड़ी सन्नी ने फील्ड गोल, 59वें मिनट में मुरादाबाद के खिलाड़ी दानिश ने पेनाल्टी स्ट्रोक के जरिये गोल दागा। इससे मुरादाबाद टीम 2-0 से विजयी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

तृतीय मैच प्रिंस हॉकी क्लब शाहजहांपुर व महात्मा गांधी स्पोर्ट्स क्लब बाराबंकी के मध्य हुआ। छठे मिनट में बाराबंकी के खिलाड़ी मोहम्मद हामिद ने पेनाल्टी कार्नर के जरिये, 15वें मिनट में बाराबंकी के खिलाड़ी आमिर ने फील्ड गोल, 23वें मिनट में बाराबंकी के खिलाड़ी मोहम्मद हामिद ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिये गोल किया। 25वें मिनट में शाहजहांपुर के खिलाड़ी विवेक ने फील्ड गोल किया। 32वें मिनट में शाहजहांपुर के खिलाड़ी राजन ने स्टॉक के द्वारा गोल किया। 53वें मिनट में बाराबंकी के खिलाड़ी मोहम्मद हामिद ने फील्ड गोल किया। इससे बाराबंकी 4-2 से विजयी रही।
चौथा मैच ध्यानचंद क्लब गोला और नागमणि सिंह क्लब लखनऊ के बीच खेला गया। मैच के 12वें मिनट में गोला के प्रहलाद, 20वें मिनट में लवप्रीत, 24वें मिनट में हरमनदीप, 33वें मिनट में लवप्रीत, 44वें मिनट में महफूज अली, 53वें मिनट में हरमनदीप ने फील्ड गोल कर ध्यानचंद क्लब गोला टीम को 6-0 से जीत दिलाई।
खेल की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. कौशल कुमार वर्मा, विशिष्ट अतिथि डॉ. रविंद्रनाथ वर्मा, डॉ. रमेश वर्मा, सुमित नारायण दीक्षित और प्रधानाचार्य अनंत प्रकाश सरोज ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कराई।

इस मौके पर लखपत भारती, अशोक कुमार वर्मा, नारायणलाल वर्मा, विनोदचंद्र मिश्र, डॉ. अनिल कुमार, अरुण शेखर, डेविड, कौशल, सरोज कुमार वर्मा, देवेंद्र सिंह, आशीष पांडे और ओम प्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed