{"_id":"6af89e5dbc34c95e400ee14d","slug":"goods-worth-rs-524-lakh-found-abandoned-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-189794-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: लावारिस हालत में पकड़ा गया 5.24 लाख रुपये का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: लावारिस हालत में पकड़ा गया 5.24 लाख रुपये का सामान
Sat, 14 Nov 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
बरामद किया गया सामान। संवाद
गौरीफंटा (खीरी)/धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) ने गौरीफंटा सीमा से लगे नेपाल के दो स्थानों से 5.24 लाख रुपये का कपड़ा, प्लास्टिक और किराना का सामान बरामद किया। जवानों को देखकर सामान ला रहे कैरियर उसे छोड़कर भाग गए।
धनगढ़ी-कैलाली सशस्त्र पुलिस बल की 34वीं वाहिनी के एसपी खुम बहादुर केसी ने बताया कि शुक्रवार को धनगढ़ी उपमहानगरपालिका के वार्ड 16 स्थित फुलवारी एपीएफ बीओपी की गश्ती टीम ने थापाघाट से करीब 4.69 लाख रुपये का सामान बरामद किया। इसमें महिलाओं के 148 पीस गर्म सूट, चार प्लास्टिक रोल, सात तिरपाल और प्लास्टिक की थैलियों के 200 पैकेट शामिल हैं।
गौरीफंटा सीमा के सामने नेपाल के कंचनपुर जिले की पुनर्वास नगरपालिका के वार्ड 11 स्थित डोके बाजार से करीब 55 हजार रुपये का सामान बरामद किया गया। सुरक्षा गुल्म मुख्यालय त्रिनगर कैलाली की बीओपी टीम ने किरण खत्री के नेतृत्व में गश्त के दौरान थैलों में ले जाया जा रहा सामान पकड़ा।
विज्ञापन
एपीएफ जवानों को अपनी ओर आता देख कैरियर थैले छोड़कर डोके बाजार के सामने भारतीय जंगल में भाग गए। पुलिस सामान चौकी ले आई और 5.24 लाख रुपये का सीजर कर कस्टम (भंसार) कार्यालय को सौंप दिया।