{"_id":"64555505f92d4f78290adb44","slug":"goods-train-derailed-due-to-breaking-of-coupling-in-gola-lakhimpur-news-c-4-1-146533-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गोला में कपलिंग टूटने से मालगाड़ी पटरी से उतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गोला में कपलिंग टूटने से मालगाड़ी पटरी से उतरी
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ में डिरेल हुई गालगाड़ी
मैलानी। गोला गोकर्णनाथ से लखनऊ जा रही एक मालगाड़ी शुुक्रवार की शाम करीब सात बजे यार्ड में ही अलीगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास पटरी से उतर गई। इस कारण क्रॉसिंग भी करीब एक घंटा बंद रही। ऐशबाग से स्टाफ आने के बाद ही आगे का काम शुरू हो सकेेगा।
लखनऊ से एफसीआई का सामान लेकर एक मालगाड़ी शुक्रवार की सुबह छह बजे लखनऊ से पहुंची थी। अनलोड होने के बाद मालगाड़ी संख्या 58 बीसीएनएल अप स्पेशल शाम लगभग छह बजे गोला से लखीमपुर के लिए रवाना हुई ही थी कि कुछ दूर चलने के बाद यार्ड में ही बोगी संख्या 26 की कपलिंग टूट गई और अलीगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास ही मालगाड़ी पटरी से उतर गई। एक जोड़ी चक्का मालगाड़ी से निकलकर बाहर आ गया, जिस कारण बोगी ट्रैक पर आकर टिक गई।
अलीगंज रेलवे क्रॉसिंग से पहले ही मालगाड़ी डिरेल होने के कारण एहतियातन करीब एक घंटा क्रॉसिंग भी बंद रही, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई और जाम में फंसे वाहन चालकों को परेशानियां हुईं। मैलानी से ब्रॉडगेज की क्रेन अन्यत्र भेज दिए जाने के कारण अब दुर्घटना सहायता गाड़ी और स्टॉफ ऐशबाग (लखनऊ) से आएगा। इस कारण काम में देरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
45 मिनट लखीमपुर स्टेशन पर खड़ी रही पैसेंजर
गोला से लखनऊ जा रही मालगाड़ी शुक्रवार रात गोला में अलीगंज क्रॉसिंग पर पटरी से उतर गई। इसकी सूचना से स्थानीय रेल प्रशासन में खलबली मच गई। लखीमपुर से मैलानी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को लखीमपुर स्टेशन पर ही खड़ा कर दिया गया। कड़ी मशक्कत के बाद रेल कर्मचारियों ने गोला मैलानी रेलखंड खाली कराया। तब जाकर लखीमपुर से पैसेंजर ट्रेन को मैलानी के लिए रवाना किया गया। इस दौरान 07:45 पर लखीमपुर स्टेशन पंहुची ट्रेन करीब 40 मिनट तक खड़ी रही और 08:25 पर मैलानी के लिए रवाना हुई। तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली।