फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gomti Express's engine failed, two trains were delayed for three hours

गोमती एक्सप्रेस का इंजन फेल, तीन घंटे लेट हुईं दो ट्रेनें

Mon, 20 Sep 2021 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Gomti Express's engine failed, two trains were delayed for three hours
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अटरिया-इटौंजा स्टेशनों के बीच फेल हुआ इंजन

विज्ञापन
मैलानी। गोरखपुर-गोमती एक्सप्रेस का इंजन फेल होने से गोमती एक्सप्रेस और लखनऊ-मैलानी पैसेंजर ट्रेन रविवार को तीन घंटे देरी से मैलानी पहुंची। इस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

गोरखपुर से चलकर मैलानी आने वाली गोमती एक्सप्रेस का इंजन अटरिया और इटौंजा स्टेशनों के बीच फेल हो गया। रेल प्रशासन ने मैलानी से लखनऊ जा रही पैसेंजर के इंजन को गोमती एक्सप्रेस में लगाकर गंतव्य को रवाना किया और लखनऊ से इंजन भेजकर पैसेंजर को लखनऊ के लिए रवाना किया। इसी पैसेंजर का रैक वापस मैलानी पैसेंजर बनकर आता है। लिहाजा रैक देर से पहुंचने की वजह से लखनऊ-मैलानी पैसेंजर भी तीन घंटे देरी से रात नौ बजे यहां पहुंच सकी। इससे पहले गोमती एक्सप्रेस भी दोपहर सवा बारह के बजाए अपराह्न तीन बजे यहां पहुंची। इस प्रकार गोमती एक्सप्रेस का इंजन फेल होने से दो ट्रेनें लेट हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed