फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Golden card will be made for Antyodak card holders

अंत्योदक कार्ड धारकों के बनेंगे गोल्डन कार्ड

Tue, 09 Aug 2022 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Golden card will be made for Antyodak card holders
ब़टम...
विज्ञापन

8 एलकेएच 20
स्वास्थ्य : जिले में अंत्योदय कार्ड धारकों की संख्या तीन लाख के करीब
मेन...
अंत्योदक कार्ड धारकों के बनेंगे गोल्डन कार्ड
- 17736 लोगों के इलाज पर खर्च हुए 18 करोड़
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। जिले के अंत्योदय कार्ड धारकों को भी आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा। इनके भी गोल्डन कार्ड बनेंगे, जिससे बीमारी की दशा में यह लोग भी निजी सरकारी अस्पतालों के अलावा निजी हॉस्पिटल में पांच लाख रुपये तक का इलाज करवा सकेंगे। अब तक सिर्फ 2011 की आर्थिक जनगणना सूची में शामिल गरीबों के ही योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे थे। जिले में अंत्योदय कार्ड धारकों की संख्या 2,96,989 है।
साल 2018 में प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना शुरू हुई। इसके तहत उन लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे थे, जिनके नाम 2011 की आर्थिक जनगणना सूची में शामिल थे। ऐसे में तमाम गरीब लोग इस योजना का लाभ पाने से वंचित रहे गए। बीमारी आदि की हालत में निजी अस्पतालों में महंगा इलाज कराने के लिए मजबूर हो रहे थे। मगर, पिछले दिनों ने अंत्योदय कार्ड धारकों की सुधि लेते हुए शासन ने अंत्योदय कार्ड धारकों को भी गोल्डन कार्ड की सुविधा देने का एलान किया। इससे अब अंत्योदय कार्ड धारक भी हर साल पांच लाख रुपये तक का निजी अस्पताल में नि:शुल्क इलाज करवा सकेंगे।
विज्ञापन

यहां बता दें कि आयुष्मान योजना के तहत पिछले चार साल में जिले के 17736 लोगों ने विभिन्न बीमारियों का इलाज सरकारी एवं निजी अस्पतालों में कराया। इनके इलाज पर 18 करोड़ 34 लाख 45 हजार दस रुपये खर्च हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

60 प्रतिशत अंत्योदय कार्ड
धारकों के बने गोल्डन कार्ड
आयुष्मान योजना के नोडल एवं एसीएमओ डॉ. बीसी पंत ने बताया कि शासन के मंशा अनुरूप अंत्योदय कार्ड धारकों के गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे हैं। अब तक करीब 60 प्रतिशत लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। गोल्डन कार्ड धारक बीमार होने पर सरकारी एवं योजना से संबद्घ निजी अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक का इलाज करवा सकेंगे।
ऐसे जांचें पात्रता
डॉ. अक्षत ने बताया कि वेबसाइट पीएमजेएवाईडॉटजीओवीडॉटइन के माध्यम से या फिर प्ले स्टोर से पीएमजेएवाई एप एनड्रायड फोन में डाउनलोड कर राशन कार्ड एवं आधार कार्ड द्वारा अपनी पात्रता चेक कर सकता है। सूची में नाम होने पर जिले के सभी सरकारी अस्पताल एवं संबद्घ 10 निजी अस्पताल, जनसेवा केंद्र जाकर नि:शुल्क कार्ड बनवा सकता है।

जिले का निर्धारित लक्ष्य- 4,79,815 परिवार
निर्धारित व्यक्तियों का लक्ष्य- 22,12,646
जिले में अंत्योदय कार्ड धारक- 2,96,989
गोल्डन कार्ड बने- 1,85,800
जिले में कुल गोल्डन कार्ड धारक-5,10,408
अंत्योदय कार्ड धारकों के गोल्डन
कार्ड बनाने में जिला नंबर वन
1. लखीमपुर खीरी
2. उन्नाव
3. लखनऊ
4. सीतापुर
5. रायबरेली
6. हरदोई
जिले में निरंतर गोल्डन कार्ड बनवाए जा रहे हैं। जिला एवं महिला अस्पताल सहित सीएचसी और जनसेवा केंद्र पर जाकर लोग अपनी पात्रता चेक करवाकर नि:शुल्क कार्ड बनवा सकते हैं। गोल्डन कार्ड धारक को हर साल पांच लाख रुपये तक इलाज मुफ्त में कराने की सुविधा मिलती है।
- डॉ. बीसी पंत, एसीएमओ एवं नोडल प्रधानमंत्री जन अरोग्य योजना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed