{"_id":"64fcbcfe8ae3bd4a040520a4","slug":"global-prestige-increased-due-to-g-20-meeting-being-held-in-india-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-5419-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जी-20 की बैठक भारत में होने से विश्व स्तर पर बढ़ा मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जी-20 की बैठक भारत में होने से विश्व स्तर पर बढ़ा मान
विज्ञापन
जी20 के मौके पर युवराजदत्त महाविद्यालय के सभागार में वाई 20 यूवा मंथन में मौजूद नगरपालिकाध्यक्
लखीमपुर खीरी। शनिवार को युवराज दत्त महाविद्यालय में युवा मंथन-जी20 कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें महाविद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
मुख्य अतिथि डॉ. इरा श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों के प्रतिभाग करने से भारत के युवा को वैश्विक स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की प्रेरणा मिलती है। जी-20 की बैठक दिल्ली में होना हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हेमंत कुमार पाल ने की। इस दौरान जलवायु परिवर्तन पर विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतिभागी देशों का प्रतिनिधित्व करते हुए विचार रखे। कार्यक्रम के मध्य में वैष्णवी सक्सेना द्वारा एक कथक नृत्य किया और अनुराग कुमार वर्मा ने कविता पाठ किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. अजय आगा ने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना की।
विज्ञापन
कहा कि क्लाइमेट चेंज या जलवायु परिवर्तन एक बहुत महत्वपूर्ण समस्या है, जिसका हल वैश्विक स्तर पर विज्ञान और प्रौद्योगिकी के साझा प्रयासों से ही संभव होगा। डॉ. ज्योति पंत ने कहा कि भारत विश्व के सबसे युवा देश के रूप में जाना जा रहा है। अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य हेमंत कुमार पाल ने कहा कि जी-20 की बैठक भारत में होना वैश्विक परिप्रेक्ष्य में भारत के महत्व को स्थापित कर रहा है।
कार्यक्रम का संचालन दर्शन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. सुभाष चंद्र ने किया। इस मौके पर कालेज के अन्य प्रवक्ता सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।