{"_id":"670595ef838fb236210c7b99","slug":"giving-advice-to-others-and-having-a-lot-of-filth-in-their-own-hospitals-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-130759-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दूसरों को नसीहत और खुद के अस्पतालों में गंदगी की भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दूसरों को नसीहत और खुद के अस्पतालों में गंदगी की भरमार
विज्ञापन
रमियाबेहड़ सीएचसी परिसर में लगे नल के पास गंदगी और झाड़-झंखाड संवाद
लखीमपुर खीरी। स्वास्थ्य विभाग आमजन को तो स्वच्छता का सबक सिखा रहा, लेकिन खुद के अस्पतालों में बिखरी गंदगी से बेखबर है। अस्पताल परिसर में झाड़-झंखाड़, नलों के पास गंदगी और जलभराव पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। मंगलवार को सीएचसी फरधान, रमियाबेहड़ और नगरीय स्वास्थ्य केंद्र नौरंगाबाद की पड़ताल में विभागीय अनदेखी की हकीकत सामने आई।
शहर के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौरंगाबाद में मंगलवार की दोपहर गेट के सामने कूड़ा बिखरा पड़ा था। लग रहा था कि झाड़ू नहीं लगाई गई है। अंदर दवा वितरण कक्ष के समीप ही कई दिनों का बायो-वेस्ट भी रखा हुआ था। कूड़े के ढेर की तरह लगे बायो-वेस्ट का प्रतिदिन निस्तारण न होने की जानकारी कर्मचारियों ने दी।
रमियाबेहड़ सीएचसी परिसर में हर ओर गंदगी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमियाबेहड़ के परिसर में हर ओर गंदगी नजर आती है। उचित निकास न होने से परिसर में लगे नल के पानी से जलभराव की स्थिति रहती है। बड़ी-बड़ी घास उग आई है। मच्छरों का प्रकोप भी रहता है। सीएचसी में जननी सुरक्षा वार्ड के सामने दीवार और फर्श पान-पुड़िया की पीक से लाल नजर आती है। शौचालय की पाइप टैंक के पास टूटी पड़ी है। गंदा पानी परिसर में ही बहता रहता है। शौचालय के टैंक का ढक्कन भी खुला रहता है। मंगलवार की दोपहर लेबर रूम की गैलरी में कुत्ते बैठे नजर आए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एम के शुक्ला ने बताया कि साफ-सफाई के लिए प्रधान से कहा है। पंचायत ने अब तक सफाई नहीं कराई है।
विज्ञापन
डेंगू वार्ड के सामने कूड़े का ढेर, नल के पास झाड़-झंखाड़
फरधान। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरधान में डेंगू वार्ड के गेट के पास गंदगी का ढेर लगा है। सामने साफ-सफाई तो है, लेकिन ऑक्सीजन प्लांट के पास जलभराव है। प्लांट के समीप लगे नल के पास लकड़ी और कूड़े के ढेर लगे हैं। गंदगी और झाड़-झंखड़ है। पाइप लाइन लीक होने से नल के पास गंदा पानी भी भरा रहता है। सीएचसी में आने वाले मरीज और तीमारदार इसी नल का पानी पीने को मजबूर हैं। संवाद