फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   give loan

महिला समूहों को दिया 69 लाख का ऋण

Sun, 02 Aug 2015 11:35 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sun, 02 Aug 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
give loan
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशासन ने 63 स्वयं सहायता समूहों को 69 लाख रुपये का ऋण वितरित किया है। साथ ही 250 समूहों को उनके कार्य के बेहतर संचालन के लिए स्टार्टर किट का भी वितरण किया गया है। सीडीओ नितीश कुमार ने महिला समूहों की सराहना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

डीसी एनआरएलएम अजय पांडे ने बताया कि आजीविका मिशन के तहत कई गांवों की महिलाओं की समूहों को निघासन क्षेत्र के गांव चखरा और सिंगहाकलां में एकत्रित किया गया था। वहीं महिलाओं को ऋण के चेक वितरित किए गए। उनके मुताबिक एक स्वयं सहायता समूह को 1.10 लाख रुपये का ऋण दिया गया है। इसके अलावा 250 समूहों को 25-25 हजार रुपये का स्टार्टर किट दिया गया। इसमें बाक्स, दरी, कैलकुलेटर, मोहर, पैड, ताला आदि सामान है।
विज्ञापन

ऋण वितरण के दौरान सीडीओ ने निघासन क्षेत्र के महिला समूहों का सराहा और कहा कि महिलाओं को अधिक से अधिक आत्मनिर्भर बनाया जा सके, इसके लिए प्रशासन पूूरा प्रयास कर रहा है। सीडीओ ने कहा कि समूह चलाने वाली महिलाओं से लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए, जिससे वो भी आत्मनिर्भर बन सके। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों के गठन के मामले में निघासन का जिले में पहला स्थान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed