फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   GIS data will be uploaded on the district

जीआईएस पर जिले का डाटा होगा अपलोड

Sat, 17 Sep 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 17 Sep 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
GIS data will be uploaded on the district
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
- स्कूलों, मुख्य स्थानों और चौराहों आदि स्थानों को चिह्नीकरण शुरू
विज्ञापन

- यातायात 100 नंबर डायल करने पर 10 मिनट में पहुंचेगी पुलिस 

मुख्यमंत्री की ड्रीम प्रोजेक्ट यातायात डायल 100 परियोजना को अमली जामा पहनाने के लिए खीरी पुलिस ने कार्य तेज कर दिया है। एसपी के निर्देश पर जिले के सभी थानों की पुलिस ने धार्मिक स्थल, स्कूल, चौराहों, खास दुकानों आदि का विवरण जुटाने में जुट गई है। यह विवरण महकमे के विशेष जीआईएस एप्प (जियोग्राफिक्स इंफारमेशन सिस्टम) पर अपलोड होगा। जिससे आप तक यातायात पुलिस को पहुंचने में काफी आसानी रहेगी।

15 नवंबर से जिले में यातायात 100 डायल परियोजना शुरू होगी। जिसमें हेड कांस्टेबल समेत 330 सिपाही शामिल होंगे। 100 नंबर पर डायल करते ही पुलिस को आप तक पहुंचने में दिक्कत न हो, इसके लिए जीआईएस एप्प पर महकमा हर थाना क्षेत्र के मार्गों शहर और गांवों में स्थित धार्मिक स्थल, स्कूल और ऐसे आसपास के प्वाइंटों को चिह्नित कर अपलोड करेगा, जिससे पुलिस को आप तक पहुंचने में भटकना न पड़े और वह सीधे मौके पर पहुंच सके। एसपी अखिलेश चौरसिया के निर्देश पर सभी थानों की पुलिस प्वाइंटों को चिह्नित करने में जुट गई है। एसपी ने बताया कि चिह्नित प्वाइंटों का पूरा मैप जीआईएस एप्प पर लोड होगा। 100 नंबर के वाहन हर थाना क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मौजूद रहेंगे। यदि कोई 100 नंबर पर जानकारी देगा तो घटना स्थल की लोकेशन एक क्लिक में पुलिस जान सकेगी और आपके काल करते ही संबंधित क्षेत्र में रहने वाली 100 नंबर की टीम मदद के लिए पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed