{"_id":"620bf8540354c73d7052d5ed","slug":"girls-will-form-the-government-of-those-who-give-education-and-employment-lakhimpur-news-bly475594996","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो शिक्षा और रोजगार की करेगा बात, उसकी बनाऐंगे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो शिक्षा और रोजगार की करेगा बात, उसकी बनाऐंगे सरकार
विज्ञापन
निशी।
- फोटो : LAKHIMPUR
बांकेगंज। लोकतंत्र के महापर्व में युवाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है। खासकर उन युवाओं की जो पहली बार मतदाता बने हैं। विधानसभा चुनाव की हर सीट पर हर युवा वोटर निर्णायक है।
बांकेगंज क्षेत्र में 23 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में पलिया विधानसभा सीट के लिए पहली बार मतदान करने वाली छात्राओं का कहना है कि जो पार्टी अपने एजेंडे में शिक्षा और रोजगार की बात करेगी, उसी के पक्ष में मतदान करेंगी।
बांकेगंज कस्बा निवासी रूबी राज का कहना है कि चुनाव नजदीक आने के साथ हमारी आशाएं भी बढ़ती हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व में वह पहली बार मतदान करेंगी। हम भी चाहते हैं कि हमें साफ-सुथरी सड़कों पर चलने का मौका मिले, जिनमें गड्ढे न हों। बिजली की किल्लत न हो। मूलभूत सुविधाओं की प्राथमिकता को देखते हुए मताधिकार करना चाहिए।
विज्ञापन
बांकेगंज कस्बा निवासी कल्पना राज का कहना है कि शिक्षा और रोजगार पहली आवश्यकता है। मतदाताओं और नेताओं को इसे प्रमुखता देनी चाहिए। चुनावी दंगल में पार्टियों को अपने एजेंडे में खास जगह देनी चाहिए। बांकेगंज क्षेत्र शिक्षा में पिछड़ा है। ऐसे में यहां शिक्षा की व्यवस्था उच्चस्तर की होनी चाहिए। जनप्रतिनिधि ऐसा चुनना चाहिए, जो चुनाव जीतने के जनता के दुख-दर्द में शामिल हो।
पहली बार वोटर बनी छात्रा निशी का कहना है कि कॉलेज से पासआउट होने के बाद रोजगार बड़ा मुद्दा है। डिग्रियां लेने के बाद युवा सालों भटकते रहते हैं। फिर उनकी उम्र निकल जाती है। ऐसे में युवा मानसिक दबाव झेलते हैं। सरकार को व्यवसायिक शिक्षा पर जोर देना चाहिए, ताकि पासआउट होने वाले युवाओं को भटकना न पड़े।
पहली बार वोटर बनी संध्या कुमारी का कहना है कि लोकतंत्र में चुनाव का बहुत महत्व होता है। बांकेगंज क्षेत्र में छात्राओं के लिए शिक्षा बड़ी समस्या है। मतदाताओं और नेताओं को इसे प्रमुखता देनी चाहिए। सरकार ऐसी चुननी चाहिए जो छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दे।
छात्रा शशिप्रभा का कहना है कि वह पहली बार वोट डालेंगी। बांकेगंज में शिक्षा और रोजगार बड़ी समस्या है। डिग्री कॉलेज की बात कौन करे इस क्षेत्र में एक अदद सरकारी इंटर कॉलेज तक नहीं है। इससे आठवीं कक्षा पास करने बाद छात्राओं को आगे की पढ़ाई महंगी फीस देकर प्राइवेट स्कूलों में करनी पड़ती है।

संध्या।- फोटो : LAKHIMPUR

रूबी राज।- फोटो : LAKHIMPUR

कल्पना राज।- फोटो : LAKHIMPUR