फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Girls of GGIC will study in multipurpose hall and library

Lakhimpur Kheri News: बहुउद्देशीय हाल व पुस्तकालय में पढ़ेंगी जीजीआईसी की छात्राएं

Wed, 03 Jul 2024 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Girls of GGIC will study in multipurpose hall and library
लखीमपुर खीरी। शहर स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में पुराने भवन का ध्वस्तीकरण कर इसके स्थान पर बहुउद्देशीय हाल बनाया जाएगा। साथ ही विद्यालय की छात्राओं के लिए पुस्तकालय भी बनेगा। पुस्तकालय में तमाम ज्ञानवर्धक किताबें उपलब्ध रहेंगी। 48.55 लाख से हाल और 18.96 लाख रुपये से पुस्तकालय कक्ष बनेगा।
विज्ञापन

साल 1913 में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के भवन का निर्माण हुआ था। समय के चलते मुख्य भवन जर्जर हो गया। स्कूल में पढ़ने वालीं छात्राओं के लिए यह भवन जोखिम भरा था। कई बार भवन को ध्वस्त करने के लिए टेंडर प्रक्रिया हुई, लेकिन किन्हीं कारणों से आगे नहीं बढ़ सकी।
विज्ञापन

इस बार विभागीय अधिकारियों ने भवन ध्वस्त करने और उसके स्थान पर बहुउद्देशीय हॉल व पुस्तकालय का निर्माण कराने का प्रस्ताव भेजा गया था। शासन से मंजूरी मिलने के बाद भवन ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बहुउद्देशीय हाल का निर्माण 48.55 लाख रुपये की लागत से कराया जाना है। साथ ही छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए सुविधाओं से लैस पुस्तकालय भी बनाया जाएगा। कार्य शुरू हो गया है। कार्यदाई संस्था को जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed