फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Girls evesteased on national highways

हाईवे पर छात्राओं से छेड़छाड़

Tue, 27 Feb 2018 08:29 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Tue, 27 Feb 2018 08:29 PM IST
विज्ञापन
Girls evesteased on national highways
प्रतीकात्मक तस्वीर

छुट्टी होने के बाद साइकिलों से घर लौट रहीं कुछ छात्राओं से मनचलों ने सरेराह पलिया-लखीमपुर हाईवे पर छेड़छाड़ कर दी। छात्राओं ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया और एक मनचले को दबोच लिया, जबकि अन्य युवक मौके से भाग निकले। मौके पर पहुंचे राहगीरों की मदद से छात्राओं ने मनचले की जमकर पिटाई की। पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती उससे पहले ही आरोपी चकमा देकर भाग निकले। छात्राओं ने घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी है।

विज्ञापन

मंगलवार शाम स्कूल से छुट्टी के बाद कुछ छात्राएं शहर से घर जा रही थीं। पलिया-शारदानगर हाईवे पर सैधरी स्थित बंद पड़े कोल्ड स्टोरेज के पास कुछ मनचलों ने छात्राओं से सरेराह छेड़छाड़ शुरू कर दी। बेखौफ मनचले छात्राओं को पकड़कर इधर-उधर घसीटने लगे। छात्राओं ने शोर मचाया और हिम्मत दिखाते हुए एक मनचले को पकड़ लिया। इस पर कई लोग मौके पर पहुंच गए। यह देख अन्य मनचले मौके से भाग निकले। लोगों ने छात्राओं के हत्थे चढ़े मनचले की जमकर धुनाई की। इसी बीच छात्राओं ने परिवार वालों को भी जानकारी दी। हालांकि आरोपी के माफी मांगने के बाद छात्राओं ने उसे छोड़ दिया। उधर मौके पर पहुंचे घरवालों ने भी बदनामी के डर से कोई कार्रवाई नहीं की। चौकी प्रभारी अवधेश यादव ने कहा कि छात्राओं से छेड़छाड़ की घटना की जानकारी उन्हें नहीं मिली है। अगर परिवारवाले तहरीर देंगे तो आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed