फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Girlfriend commits suicide after boyfriend cheating her in bareilly

Lakhimpur Kheri: एक तरफ निकली प्रेमी की बरात, दूसरी तरफ प्रेमिका की अर्थी, जानिए क्या है पूरा मामला

Mon, 04 Mar 2024 04:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 04 Mar 2024 04:10 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले में प्रेमी की शादी दूसरी होने से आहत प्रेमिका ने आत्महत्या कर ली। युवती के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Girlfriend commits suicide after boyfriend cheating her in bareilly
girl demo

विस्तार

लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र में प्रेमी की शादी दूसरी जगह होने की खबर से आहत 20 वर्षीय प्रेमिका ने शुक्रवार देर रात फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह परिजनों को फंदे से लटकता शव मिला। उधर, रविवार को पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर बेटी को प्रताड़ित करने के साथ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज किया है।   

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक राहुल की शादी दूसरी जगह तय हो गई थी, जिसका शुक्रवार को तिलक समारोह था। प्रेमिका ने तिलक समारोह में आकर हंगामा करने के लिए प्रेमी राहुल को चेतावनी दी थी। इसके डर से तिलक वाली रात को राहुल ने प्रेमिका के घर जाकर उससे अपनी जिंदगी से हट जाने को कहा था। 
विज्ञापन


आरोप है कि राहुल ने प्रेमिका पर हमला भी किया था। परिजनों के आने पर प्रेमी राहुल वहां से भाग आया था। युवती के परिजनों ने लोकलाज के भय से युवती को डांट डपटकर घर पर ही रोक लिया था। रात में किसी वक्त नाराज युवती ने घर में फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। उधर, रविवार को जहां प्रेमी राहुल की शादी के लिए बारात गई तो दूसरी तरफ प्रेमिका के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ कौशल किशोर ने बताया कि मृतक युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक राहुल पर लड़की को परेशान करने और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवक की रविवार को बरात है, इस बात की जानकारी नहीं है। युवती के परिजनों ने शादी रुकवाने जैसी कोई शिकायत नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed