{"_id":"6aa305c35b7d2fbefa02117a","slug":"girl-student-who-went-missing-after-going-to-college-found-in-fardhan-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-184633-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कॉलेज जाने के बाद लापता हुई छात्रा फरधान में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कॉलेज जाने के बाद लापता हुई छात्रा फरधान में मिली
Fri, 11 Sep 2026 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
फरधान। थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय छात्रा बुधवार को कॉलेज जाने के बाद लापता हो गई। बृहस्पतिवार सुबह वह फरधान कस्बे के पास मिल गई। नाबालिग होने के कारण पुलिस ने उसे वन स्टॉप सेंटर भेज दिया।
छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 में पढ़ती है। बुधवार को वह साइकिल से कॉलेज गई थी। दोपहर तीन बजे तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू की। कॉलेज पहुंचे तो वह बंद मिला। छात्रा की साइकिल कॉलेज के पास बैंक के सामने खड़ी मिली।
जांच में पता चला कि कॉलेज में साढ़े 12 बजे छुट्टी होने के बाद छात्रा बैंक के पास आई थी। साइकिल खड़ी करने के बाद वह कहीं चली गई। इसके बाद पुलिस ने भी उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
सीओ सिटी विवेक तिवारी ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही थी। बृहस्पतिवार सुबह छात्रा फरधान कस्बे के पास मिल गई। उसने परिजनों के साथ जाने से इन्कार कर दिया। नाबालिग होने के कारण उसे वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है। अग्रिम कार्रवाई के लिए एसओ को निर्देश दिए गए हैं।