{"_id":"6521a8e5c8291325410df717","slug":"girl-student-going-home-from-school-dies-after-being-hit-by-truck-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-7242-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: स्कूल से घर जा रही छात्रा की ट्रक की चपेट में आकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: स्कूल से घर जा रही छात्रा की ट्रक की चपेट में आकर मौत
विज्ञापन
गीता देवी की फाइल फोटो
खमरिया। स्कूल की छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रही गांव चमारनपुरवा निवासी छात्रा की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतका जेठरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा छह की छात्रा थी। घटना का पता चला तो परिजन, ग्रामीण और शिक्षक मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
खमरिया के शंकरपुर के मजरा चमारनपुरवा में रहने वाले रामकुमार की 13 वर्षीय पुत्री गीता देवी उच्च प्राथमिक विद्यालय जेठरा में कक्षा छह में पढ़ती थी। शनिवार को वह स्कूल गई थी।
छुट्टी के बाद साइकिल से वापस घर जाते समय सरैया से कटौली मार्ग पर जेठरा के समीप ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। साथ में पढ़ने आई छात्राओं ने परिजनों को सूचना दी। पिता रामकुमार व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
सूचना पाकर विद्यालय के शिक्षक और खमरिया पुलिस आ गई। मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उधर, हादसे के बाद ग्रामीणों ने ट्रक को रोक लिया था।
पुलिस ट्रक और चालक को खमरिया थाने लाई। बताया जा रहा है कि ट्रक केला लादकर बाहर ले जाने के लिए आया था। शिक्षक दिनेश मोहन पांडेय ने बताया कि छात्रा गीता देवी विद्यालय की होनहार छात्रा थी। पढ़ाई के साथ खेलकूद व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेती थी। छात्रा की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।