फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Girl raped, report filed

युवती ने दो युवकों पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Wed, 16 Feb 2022 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Girl raped, report filed
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवती के साथ सोमवार को शहर में बुलाकर एक युवक द्वारा दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एक गांव की युवती को 14 फरवरी को सलमान ने लखीमपुर में बुलाया था। आरोप है कि आरोपी सलमान युवती को एक घर में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी युवक ने युवती को मुंह बंद रखने की धमकी भी दी। पीड़िता ने घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों के साथ युवती सदर कोतवाली पहुंची। पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी सलमान के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर चालान भेजा है। संवाद
विज्ञापन

युवती ने दो युवकों पर लगाया दुष्कर्म की कोशिश का आरोप
खमरिया। ईसानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने दो लोगों पर अश्लील हरकत करने और दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया है। इस बाबत खमरिया चौकी में तहरीर दी है। चौकी क्षेत्र की 22 वर्षीय एक युवती 14 फरवरी की रात 2 बजे घर के बाहर बने शौचालय में गई थी। वहां पड़ोस गांव के दो लोग वहां आ पहुंचे और तमंचे के बल पर उससे अश्लील हरकतें करने लगे। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीखने पर उसका पति आ गए और उन्होंने आरोपी के गले में पड़ा मफलर पकड़ लिया। लेकिन उसके दूसरे साथी ने धक्का देकर छुड़ा लिया और भाग गए। महिला ने रात में ही चौकी खमरिया जाकर मौखिक सूचना दी लेकिन कार्रवाई न होने पर महिला ने खमरिया चौकी के साथ थाना ईसानगर में भी तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed