फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Girl dies due to snake bite

Lakhimpur Kheri News: सांप के डसने से बच्ची की मौत

Tue, 16 Jul 2024 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Girl dies due to snake bite
मृतक ज्योति की फाइल फोटो
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर गांव में नौ साल की बच्ची को सांप ने डस लिया। जानकारी पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। करीब एक घंटे इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सलेमपुर कोन से सटे गांव मीरपुर निवासी स्व. रंजीत की पुत्री ज्योति (नौ) अपनी नानी के साथ सो रही थी। पास में ही दूसरे तख्त पर उसकी मां और छोटा भाई सो रहा था। परिजनों के मुताबिक, सुबह करीब पांच बजे तख्त पर चढ़े सांप ने पहले तो ज्योति के कान में डसा। इसके बाद दबाव पड़ने पर उसके हाथ में डस लिया। दो बार सांप के डसने से ज्योति चीखने चिल्लाने लगी। जानकारी होने पर परिजनों ने ज्योति को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने काफी देर तक उसका इलाज किया था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed