{"_id":"5f5fb8228ebc3e99da2638d7","slug":"girl-died-lakhimpur-news-bly4198346189","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल्टी में गिरी बच्ची की डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल्टी में गिरी बच्ची की डूबकर मौत
विज्ञापन
निघासन। गांव सरपतहा में नल पर गई गई दो साल की बच्ची पानी से भरी 20 लीटर की बाल्टी में गिर गई, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
गांव सरपतहा निवासी होमगार्ड रामपाल भार्गव ने बताया कि रविवार शाम करीब सात बजे परिवार के सदस्य खाना आदि बनाने में व्यस्त थे। इसी बीच दो वर्षीय बेटी छोटी नल पर खेलते हुए चली गई। वह नल चलाने लगी। इस दौरान उससे नल चला नहीं। नल के पास ही पानी से भरी 20 लीटर की बाल्टी रखी थी, किसी तरह उसमें गिर गई, और डूबने लगी। उसके चीखने-चिल्लाने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। बच्ची को बाल्टी से निकालकर अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद