{"_id":"66cf6e3703d13cb3260b0d23","slug":"ghaghra-river-targets-10-houses-villagers-demolishing-houses-themselves-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-127838-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: घाघरा नदी का 10 घरों पर निशाना... खुद मकान तोड़ रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: घाघरा नदी का 10 घरों पर निशाना... खुद मकान तोड़ रहे ग्रामीण
विज्ञापन
माथुरपुर-सुजानपुर के पास कटान करती नदी संवाद
धौरहरा। क्षेत्र में शारदा और घाघरा नदियों का कहर जारी है। माथुरपुर-सुजानपुर गांव को बचाने के लिए बनी पांच करोड़ की परियोजना घाघरा नदी में समाने के बाद अब ग्रामीणों के घर निशाने पर हैं। कटान की जद में आए 10 घरों के लोगों ने खुद ही अपने मकान तोड़ने शुरू कर दिए हैं।
धौरहरा तहसील के ब्लॉक रमियाबेहड़ के गांव माथुरपुर, सुजानपुर, देवीपुरवा गांव में बना बांध तेज बहाव में बहने के बाद अब नदी किसानों के खेतों को काट रही है। माथुरपुर गांव निवासी श्रीराम, कल्लू, जयराम, प्यारे लाल, परसादी, समलू, रामप्रसाद सहित करीब 20 ग्रामीणों के घर कटान की कगार पर हैं। भयभीत ग्रामीण घरों पर खुद ही हथौड़े चला रहे हैं। ग्रामीणों ने पलायन शुरू कर दिया है। एसडीएम राजेश कुमार ने बाढ़ खंड विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाकर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि निगरानी के लिए नायब तहसीलदार सहित हल्का लेखपाल को लगाया गया है। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज रहे हैं।
-- -- -- -- --
50 किसानों की जमीन लील गई शारदा
धौरहरा। गांव गोड़ियाना, महादेव, सिरसी के करीब 50 किसानों की 80 एकड़ जमीन शारदा नदी लील चुकी है। किसान संजय वर्मा, अखिलेश वर्मा ने बताया कि उनकी 27 एकड़ गन्ने की फसल नदी में कट चुकी है। विभागीय अधिकारियों ने अब तक कोई बचाव कार्य शुरू नहीं किया है।
विज्ञापन
-- -- -- -
बोकरिया व नरेंद्र बेली में घाघरा कर रही कटान
धौरहरा। बोकरिया गांव में घाघरा नदी किसानों की जमीनों का कटान कर रही है। गांव के हीरा सिंह, जवाहर सिंह, कपिल देव, जय प्रकाश, रविंद्र सिंह, अमित सिंह, सुधीर सिंह, और नरेंद्र नगर बेली के विजय शंकर, राम अवध, बीरबल, सागर सिंह, अच्छे लाल, उमा सिंह आदि की जमीनें नदी में समा चुकी हैं।