{"_id":"5848399c4f1c1b9b194490dc","slug":"getting-over-the-problem-of-cash-jammed-the-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"खत्म नहीं हो रही कैश की समस्या, जाम किए हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खत्म नहीं हो रही कैश की समस्या, जाम किए हाईवे
लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 07 Dec 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
bank
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के बैंकों में कैश की समस्या खत्म नहीं हो रही है। बुधवार को मालपुर और लगुचा में भुगतान न मिलने से गुस्साए खाताधारकों ने हाईवे जाम कर दिए। घंटों प्रदर्शन हुआ।
--
मालपुर शाखा के सामने किसानों ने लगाया जाम
बिजुआ। कई दिनों से बैंक से खाली हाथ वापस घर जा रहे किसानों ने बुधवार को भीरा-लखीमपुर स्टेट हाईवे पर इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक शाखा मालपुर के सामने जाम लगा दिया और प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों का आरोप था कि बैंक से उन्हें पैसा नहीं मिल पा रहा है। सूचना पर पहुंचे एसआई अशोक तिवारी के समझाने पर लोग माने।
--
लगुचा में बैंक प्रबंधक से नाराज लोगों ने लगाया जाम
खीरी टाउन। पंजाब नेशनल बैंक लगुचा शाखा के प्रबंधक और कैश की किल्लत से परेशान गांव वासियों ने लगुचा लहरपुर मार्ग जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार को लोगो ने प्रार्थना पत्र देकर बैक प्रबंधक को हटाने की मांग की और बाद में जाम खत्म किया।
विज्ञापन
--
ग्राहकों ने लगाया जाम
मोहम्मदी। गोला रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक और इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में ग्राहकों की लंबी कतार लगीं रहीं। बैंक में कैश न होने की सूचना भी नहीं दी गई थी। पीएनबी के शाखा प्रबंधक विकास उत्तम के भुगतान करने से मना करने पर भीड़ ने मोहम्मदी-गोला मार्ग जाम कर दिया। उधर इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में भी कैश खत्म होने पर भीड़ सड़क पर उतर आई।
--
कैश की कमी से खातेदार परेशान, हो रही झड़पें
गोला गोकर्णनाथ। यहां अब भी आलम ये है कि बैंक खुलने से पहले ही खातेदार लाइन लगाकर खड़े हो जाते हैं। घंटों खड़े रहने के बाद जब कहीं उनका नंबर आता है तो कैश खत्म हो जाता है। इस पर उनकी बैंक कर्मियों से झड़पें हो रही हैं। रोशननगर की इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में दो दिनों से लोगों को भुगतान नहीं मिल पा रहा है। शाखा प्रबंधक सुरेश प्रकाश वर्मा का कहना है कि कैश न आने के कारण खातेदारों को दिक्कत हो रही है।
संसारपुर। कस्बे की इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में शनिवार से बुधवार तक भुगतान न होने से खाताधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रजागंज। पंजाब नेशनल बैंक में कैश की कमी के कारण खातेदार परेशान हैं। घंटों लाइन में लगने के बाद उन्हें मायूस होकर घर लौटना पड़ रहा है।
--
मैलानी स्टेट बैंक में नहीं मिला कैश, मायूस लौट लोग
मैलानी। कैश की समस्या से यहां भी लोग परेशान रहे। बृहस्पतिवार को बैंक में कैश आने की बात शाखा प्रबंधक ने बताई। उधर इलाहाबाद बैंक में दो हजार रुपये ही भुगतान किया गया। यही हाल जिला सहकारी बैंक का भी रहा। यहां भी दो हजार रुपये का भुगतान किया गया।
--
एसबीआई और इलाहाबाद बैंक ने कैश खत्म होने का नोटिस लगाया
बांकेगंज। कस्बे की दोनों बैंकों में पिछले एक हफ्ते से आरबीआई के निर्देशों के बावजूद लोगों के एकाउंट में जमा पैसा नहीं मिल पा रहा है। बुधवार बैंक खुलते ही लोगो की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पैसों की जरूरत के लिए सवेरे से कतार में खड़े लोगों को स्टेट बैंक ने दो-दो हजार रुपये का भुगतान किया। दोपहर बाद बैंक के बाहर कैश खत्म होने का नोटिस लगा दिया गया। कैश खत्म होने का नोटिस लगा देख लोग मायूस होकर वापस अपने घरों को चले गए।
--
दस दिनों से चक्कर काट रहा बैंक के दिव्यांग
पलियाकलां। पकरिया का सोनू दिव्यांग हैं उनके बैंक ऑफ़ बड़ौदा नगला में खाते में 20 हजार रुपये हैं। बैंक से जवाब मिलता है कैश नहीं है। इस कारण वह 10 दिनों से चक्कर काट रहा है। कुछ किसानों के कहने पर गन्ना समिति अध्यक्ष विकास कपूर, मनप्रीत सिंह, हरेंदर सिंह सोनी बैंक पहुंचे और बैंक कर्मचारियों और बैंक उच्च अधिकारियों से फोन पर बात की, लेकिन सबने पल्ला झाड़ लिया।
--
बैंक बंद से होने ग्राहकों में रोष
भीखमपुर। कस्बे की इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में बिना कोई सूचना दिए बंद रहा, जबकि क्षेत्र की अन्य बैंक खुली रहीं।