{"_id":"599ecf8f4f1c1bb1398b468c","slug":"gaurifanta-demand-to-make-international-naka","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरीफंटा को अंतरराष्ट्रीय नाका बनाए जाने की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरीफंटा को अंतरराष्ट्रीय नाका बनाए जाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो धनगढ़ी-नेपाल।
Updated Thu, 24 Aug 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय नाका बनाए जाने को ज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाली प्रधानमंत्री से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल
नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा को उनके निवास पर धनगढ़ी से गए एक प्रतिनिधि मंडल ने गौरीफंटा नाका को अंतरराष्ट्रीय नाका बनाए जाने को एक ज्ञापन दिया। प्रधानमंत्री ने भारत के साथ वार्ता के दौरान उनकी मांग को उठाने का आश्वासन दिया।
मालूम हो कि 23 अगस्त से चार दिवसीय भारत दौरे पर नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा भारत गए हुए हैं। भारत दौरे के एक दिन पूर्व धनगढ़ी उपमहानगर पालिका के मेयर नृप बड़ की अगुवाई में एक प्रतिनिधि मंडल ने काठमांडू में जाकर प्रधानमंत्री निवास बालूबटार में जाकर प्रदेश न.7 की प्रमुख व्यवसायी बाजार धनगढ़ी को प्रमुखता देते हुए गौरीफंटा नाका को अंतर्राष्ट्रीय नाका बनाए जाने को लेकर एक ज्ञापन दिया। धनगढ़ी उद्योग वाणिज्य अध्यक्ष शंकर बोगटी ने बताया कि गौरीफंटा नाका को अंतर्राष्ट्रीय नाका बनाये जाने पर ज्ञापन दिए जाने पर प्रधानमंत्री देउवा ने भारत दौरे पर उनकी मांग को प्रमुखता से भारत के साथ रखने का आश्वासन दिया। इस पर प्रधानमंत्री ने भारत के साथ इस संबंध में वार्ता करके इस मांग को उठाने को आश्वासन दिया है।