{"_id":"6a303c90f3f3670a620548b2","slug":"gattani-club-gola-medical-agency-and-ken-club-goods-warehouse-won-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-177624-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गट्टानी क्लब, गोला मेडिकल एजेंसी और केन क्लब माल गोदाम जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गट्टानी क्लब, गोला मेडिकल एजेंसी और केन क्लब माल गोदाम जीते
विज्ञापन
बस्तौली नाइट क्रिकेट में पुरस्कार ग्रहण करते खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : हरचंदपुर क्षेत्र से होकर निकली हिलगी माइनर।
गोला गोकर्णनाथ। नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज स्थित स्वर्गीय राजेंद्र गिरि स्टेडियम में चल रहे 19वें गोला कप डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार रात तीन मुकाबले खेले गए। इनमें गट्टानी क्लब, गोला मेडिकल एजेंसी और केन क्लब माल गोदाम की टीमों ने जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह मजबूत की। सीपी, मनीष और सुमित को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
पहले मुकाबले में डीएलएफ क्लब ने पीयूष के 50 रनों की मदद से 100 रन बनाए। जवाब में गट्टानी क्लब ने सीपी के 28 और जयेश के 26 रनों की बदौलत अंतिम ओवर में पांच विकेट खोकर जीत दर्ज की।
दूसरे मैच में गोला मेडिकल एजेंसी ने मनीष (42) और विशाल (34) की मदद से 89 रन बनाए। जवाब में हेल ब्वॉयज के मोनू (30) और बलराम (20) के प्रयास के बावजूद टीम तीन रन से मुकाबला हार गई।
विज्ञापन
तीसरे मुकाबले में पिपरिया डीह ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 120 रन बनाए। जवाब में केन क्लब माल गोदाम ने 121 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
सीपी को 28 रन और एक विकेट लेने, मनीष को 42 रन तथा सुमित को 38 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष लाल्हापुर प्रधान जनार्दन गिरि, संरक्षक विधायक अमन गिरि, उपाध्यक्ष मधुसूदन गिरि, मनोज पाल, शोभित सिंह और रामकुमार सिंह मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -
शिवपुरी को हराकर मूड़ा खालसा बना विजेता
लखीमपुर। शिवपुरी में चल रहे श्री भुईहारे बाबा खेल महोत्सव के तहत आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मूड़ा खालसा ने शिवपुरी को 16 रन से हराकर खिताब जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मूड़ा खालसा ने 12 ओवर में 9 विकेट पर 145 रन बनाए। जवाब में शिवपुरी टीम 12 ओवर में 6 विकेट पर लगभग 129 रन ही बना सकी। विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल और उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एडवोकेट संजयकांत मिश्र, प्रधान प्रतिनिधि संतोष राठौर, अमित वाजपेयी, करनसिंह नकारा, सुमित मिश्र और उदय भान मिश्र मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- -- -- -
बम्हनपुर क्रिकेट में बम्हनपुर विजेता घोषित
मझगईं। रामाधीन इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित स्वर्गीय शत्रुघन प्रसाद वर्मा एवं स्नेहलता वर्मा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला विवाद के साथ समाप्त हुआ। आयोजकों ने नियमों और अंपायरों की रिपोर्ट के आधार पर विशाल इलेवन बम्हनपुर को विजेता घोषित कर दिया।
पृथ्वीपुरवा टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 5 विकेट पर 110 रन बनाए। इसमें जितेंद्र सिंह ने 46 रन बनाए। विशाल इलेवन की ओर से सरताज ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए विशाल इलेवन ने 5.4 ओवर में 2 विकेट पर 60 रन बना लिए थे, तभी विवाद के चलते पृथ्वीपुरवा टीम मैदान छोड़कर चली गई। इसके बाद अंपायरों की सलाह पर विशाल इलेवन को विजेता मान लिया गया। आयोजकों ने पृथ्वीपुरवा टीम को तीन वर्षों के लिए ब्लैक लिस्ट कर दिया। संवाद
-- -- -- -- -- --
जहरुद्दीन इलेवन और गैलेक्सी इलेवन ने जीते मुकाबले
बिजुआ। बस्तौली नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 में रविवार रात दो मुकाबले खेले गए। इनमें जहरुद्दीन इलेवन और गैलेक्सी इलेवन ने जीत दर्ज की। बिस्सू और नासिर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
पहले मैच में टॉस जीतकर जहरुद्दीन इलेवन ने 10 ओवर में 94 रन बनाए। जवाब में जोधपुर इलेवन 10 ओवर में 68 रन ही बना सकी। जहरुद्दीन इलेवन के बिस्सू को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मुकाबले में फर्मेसी इलेवन ने 10 ओवर में सात विकेट पर 61 रन बनाए। गैलेक्सी इलेवन ने यह लक्ष्य नौ ओवर में हासिल कर लिया। गैलेक्सी इलेवन के नासिर को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले सोमवार रात खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल बादल भानपुर वारियर्स और वी-11 संडा के बीच होगा, जबकि दूसरा मुकाबला जहीरुद्दीन-11 और गैलेक्सी-11 के बीच खेला जाएगा। संवाद

बस्तौली नाइट क्रिकेट में पुरस्कार ग्रहण करते खिलाड़ी। संवाद- फोटो : हरचंदपुर क्षेत्र से होकर निकली हिलगी माइनर।