{"_id":"71e78fbb93855f910716513811efed5c","slug":"gas-cylinder-out-of-the-water-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलेंडर में निकला पानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलेंडर में निकला पानी
धौरहरा
Updated Thu, 07 May 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे की गैस एजेंसी से लाए गए गैस सिलेंडर से तकरीबन आठ लीटर पानी निकलने से उपभोक्ता परेशान हो गया। वह शिकायत लेकर जब एजेंसी पहुंचा तो वहां उसे भगा दिया। पीड़ित ने एसडीएम से शिकायत की है।
कस्बे के मोहल्ला आचार्य टोला मनिहारवार्ड के उपभोक्ता शमसुल हसन ने 25 अप्रैल को कस्बे की गणेश गैस एजेंसी से गैस सिलेंडर लिया था। एक माह चलने वाला सिलेंडर 06 मई को दस दिन बाद ही खत्म हो गया। जब सिलेंडर हिलाकर देखा तो वह भरा हुआ था लेकिन उसमें से गैस नही पानी निकल रहा था। इसकी शिकायत लेकर वह गैस एजेंसी मालिक अवधेश शुक्ला के पास गया तो उन्होंने यह कहते हुए उसे भगा दिया कि यहां सिलेंडर नही भरे जाते कंपनी से आते हैं। पीड़ित शमसुल हसन ने एसडीएम ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव को प्रार्थनापत्र देकर जांच कराने की मांग की है।
एसडीएम ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रार्थनापत्र मिला है जांच कराई गई है। इस बाबत एजेंसी मालिक अवधेश शुक्ला का कहना कि यह कहना गलत है कि सिलेंडर में पानी है। अभी तक किसी उपभोक्ता की शिकायत नहीं आई है।