फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gas cylinder caught fire while making tea

चाय बनाते समय गैस सिलिंडर से लगी आग

Wed, 29 Jul 2020 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Gas cylinder caught fire while making tea
देवमनिया गांव में आग से जला घर। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
भीखमपुर। क्षेत्र के गांव देवमनिया में सुबह चाय बनाते समय गैस चूल्हे से घर आग लग गई, जिसमें हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग बुझाते समय मकान मालिक भी झुलस गया।
विज्ञापन

गांव निवासी दिव्यांग राजेश कुमार घर में ही परचून की दुकान कर गुजर बसर करता है। मंगलवार सुबह वह गैस चूल्हे पर चाय बना रहा था, तभी सिलिंडर से गैस लीक होने के कारण अचानक लग गई। आग की लपटों ने छप्पर को चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। घर गृहस्थी के सामान, पांच हजार नकद सहित परचून का सामान भी जलकर नष्ट हो गया। आग लगने से राजेश कुमार का हजारों का नुकसान हो गया है। आग बुझाने के प्रयास में राजेश भी झुलस गया। सूचना पर पहुंचे प्रधान अखिलेश कुमार ने अग्नि पीड़ित को तत्काल आर्थिक सहायता दी। साथ ही घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed