{"_id":"a33731fe3b2b667807e160af89b72269","slug":"ganpati-bappa-morya-gunje-stalls-from-the-jaykaron-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजे पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजे पंडाल
बांकेगंज
Updated Fri, 25 Sep 2015 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में श्री गणेशोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। बांकेश्वर महादेव और राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण में गणेशोत्सव के आठवें दिन शाम को झांकियों के बीच बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बाल कलाकारों ने झांकियां प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। पंडाल में सैकड़ों की संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश के जयकारे लगाए।
गणेशोत्सव में गुरुवार शाम भव्य पंडाल में बाल कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देवी देवताओं की लीलाओं का मंचन किया। धार्मिक झांकियों और बाल कलाकारों के माध्यम से प्रस्तुत की गईं भगवान की लीलाओं को देख पंडाल में मौजूद लोग झूम उठे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने दोनों हाथ उठाकर भगवान श्री गणेश, हर-हर महादेव और नटखट नंदलाल के जयकारे लगाए। शुक्रवार सुबह पुरोहित कुसुम शास्त्री ने लड्डूओं का भोग लगाकर आरती उतारी। आयोजकों ने बताया कि 26 सितंबर को दीपमाला और 27 सितंबर को भव्य शोभायात्रा के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन होगा।
गोला में झांकियों की धूम
नगर में श्री गणेश उत्सव में भगवान शिव, पार्वती, गणेश, राधा-कृष्ण, मां काली, कृष्ण-सुदामा, रुक्मिणी की झांकियां देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।
खुटार रोड पर आयोजित श्रीगणेश उत्सव में कलाकारों ने श्रीराधा-कृष्ण, शिव तांडव आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर मुनेंद्रदत्त शुक्ल, जगदीश प्रसाद वर्मा, अशोक गुप्ता, रामकृष्ण मिश्र, किशनलाल गुप्त, सुशील सैनी, मुरारी राजपूत, रिंकू सैनी, सुनील सैनी, बब्बू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
खुटार रोड स्थित मां मंगला देवी मंदिर परिसर में हो रहे श्री गणेश उत्सव में शिव आराधना म्यूजिकल ग्रुप हल्द्वानी के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और तमाम झांकियां प्रस्तुत कीं। इस मौके पर रोमी सोनी, अंशू गुप्ता, नवनीत राजपूत, पंकज राजपूत, मोनू राजपूत, सोनू शाह, अभिषेक सोनी, रवि शाह, शिवम राजपूत आदि मौजूद रहे।
पंजाबी कॉलोनी स्थित श्री कृष्णा वाटिका में सातवें श्री गणेश उत्सव में कुमाऊं मंडल के कपिल बाबरा एंड ग्रुप के कलाकारों और श्रद्धालुओं ने श्री गणेश का पूजन कर वंदना की। इस मौके पर दिनेश गुप्ता, राहुल गुप्ता, दीपक राजपूत, रामरक्षपाल राजपूत, आनंद सोनी, आदर्श सोनी, सचिन गुप्ता, बालाजी मराठा, अखिलेश सक्सेना, आकाश राजपूत, अभय मराठा, रिंकू राजपूत, कन्हैया राजपूत सहित आयोजक मंडल के सदस्य मौजूद रहे।