फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ganpati Bappa departs after nine days of celebration

Lakhimpur Kheri News: नौ दिन के उत्सव के बाद विदा हुए गणपति बप्पा

Tue, 22 Sep 2026 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 22 Sep 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa departs after nine days of celebration
गणेश मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा में गणेश जी की मूर्ति के कान में अगले बरस तू जल्दी आ का भाव लेकर
लखीमपुर खीरी। सुभाष पार्क में चल रहे सार्वजनिक श्री गणेश महोत्सव का मंगलवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के साथ समापन हो गया। इससे पहले संकटा देवी स्थित सुभाष पार्क से गणेश प्रतिमा की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी।
विज्ञापन

शोभायात्रा संकटा देवी से शुरू होकर सदर चौराहा, हमदर्द चौराहा और इमली चौराहा होते हुए मेला मैदान पहुंची। यहां से गणेश मूर्ति को वाहनों से शारदानगर ले जाया गया। आयोजकों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ों की थाप पर श्रद्धालु झूमते रहे। रास्तेभर गुलाल उड़ाया गया और ‘गणपति बप्पा मोरया’ समेत विभिन्न जयकारे लगाए गए। इससे शहर का माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजक विकास रस्तोगी ने बताया कि नौ दिवसीय महोत्सव के दौरान प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सोमवार को प्रसाद वितरण और भंडारे का भी आयोजन हुआ। इस दौरान योगेश सोनी, संतोष शाह, रोहित रस्तोगी, राहुल, अभय, अन्ना मराठा, संजय मराठा, राहुल मराठा, राजू रस्तोगी, ऋषि मराठा, सीताराम रस्तोगी मौजूद रहे।

गणेश मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा में गणेश जी की मूर्ति के कान में अगले बरस तू जल्दी आ का भाव लेकर

गणेश मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा में गणेश जी की मूर्ति के कान में अगले बरस तू जल्दी आ का भाव लेकर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed