फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ganna bhuktan

गन्ना भुगतान : मिल चलने से पहले सारे भुगतान पर बनी बात, धरना खत्म

Sat, 04 Sep 2021 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
ganna bhuktan
महेवागंज (लखीमपुर खीरी)। बीएचएल की खंबारखेड़ा इकाई में गन्ना भुगतान के लिए किसानों का 11 दिन से चल रहा धरना प्रदर्शन बृहस्पतिवार को देर रात समाप्त हो गया। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के मुखिया वीएम सिंह की जिला प्रशासन से हुई वार्ता के बाद जिला इकाई ने धरना समाप्त करने की घोषणा की गई।
विज्ञापन

संगठन के जिला अध्यक्ष कृष्ण वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डीएम से वार्ता कर किसानों की इस समस्या को तत्काल सुलझाने के लिए कहा। डीएम अरविंद चौरसिया के निर्देश पर देर रात एडीएम और एएसपी ने चीनी मिल प्रबंधन से वार्ता की। मिल ने 30 करोड़ में दस करोड़ रुपये बृहस्पतिवार को खातों में डाले थे। अवशेष धनराशि को 15 सितंबर तक भेजने और पेराई सत्र का कुल अवशेष धनराशि लगभग 200 करोड़ रुपये मिल चलने तक भुगतान करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि अगर अब मिल प्रबंधन अपने वादे से पीछे हटेगा तो इससे बड़ा आंदोलन होगा। उधर एक अन्य बयान में उन्होंने दावा किया कि दो अगस्त को जिन दो लड़कों ने फायर किया था वह एक प्रतिष्ठित पार्टी के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने तालाबंदी के दौरान भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी। हालांकि इससे पहले उन्होंने इस मामले में मिल प्रबंधन पर आरोप मढ़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
गन्ना भुगतान को लेकर धरने पर बैठे किसान, आश्वासन पर माने
संपूर्णानगर। किसान सहकारी चीनी मिल के सामने गन्ना भुगतान को लेकर धरने पर बैठे किसानों ने आश्वासन मिलने पर धरना खत्म कर दिया।
बकाया गन्ना भुगतान को लेकर किसानों ने विरोध करते हुए प्रदर्शन के साथ कार्यालय के सामने धरना दिया। सूचना पर सीसीओ दनिमेश कुमार, सीए गितेंद्र कुमार, सीडीआई राजेश कुमार आदि अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों से वार्ता की। अधिकारियों ने किसानों को आठ से दस सितंबर तक भुगतान कराने का आश्वासन दिया। तब जाकर किसानों ने धरना समाप्त किया। किसान जगपाल सिंह ने बताया कि आठ सितंबर को शाम तक भुगतान नहीं मिलता है तो किसान दोबारा प्रदर्शन करेंगे। संवाद

--
किसान महापंचायत में पहुंचने का आग्रह
बिजुआ। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह ने बृहस्पतिवार को हंडेला अलीगंज गुरुद्वारे में और शुक्रवार को त्रिकौलिया, सिखटांडा में सैकड़ों किसानों को संबोधित किया। कृषि कानूनों की खामियां बताईं। उन्होंने कृषि कानूनों के विरोध में राकेश टिकैत की अगुवाई में मुजफ्फरनगर में होने जा रही महापंचायत मे हिस्सा लेकर किसान आंदोलन को सफल बनाने के लिए मुजफ्फरनगर पहुंचने का आग्रह किया। दाउदपुर, जहानपुर, मालपुर, रायपुर, पनाह, बैबहा, मुन्नूसिह, गोन्धिया, पडरिया तुला, राजगढ़, बस्तौली, अम्बारा, रामालक्षना, नौरंगाबाद, बिजुआ, अकालगढ, सौना, रतनापुर आदि गांवों के किसानो ने बैठकों में भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed