{"_id":"5f9078be8ebc3e9b97750704","slug":"ganna-bhugtan-lakhimpur-news-bly4242080183","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक ने गन्ना भुगतान के लिए गुलरिया मिल में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक ने गन्ना भुगतान के लिए गुलरिया मिल में दिया धरना
विज्ञापन
गुलरिया मिल में धरने पर बैठे विधायक साथियों को संबोधित करते हुए
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजुआ। गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को लेकर भाजपा विधायक अरविंद गिरि बुधवार को किसानों के साथ एक दिवसीय धरने पर देर शाम तक बैठे रहे। धरना रात करीब नौ बजे इस शर्त पर खत्म हुआ कि किसानों को 14 नवंबर तक गन्ना भुगताना करा दिया जाएगा।
गोला विधायक अरविंद गिरि ने करीब सौ लोगों के साथ गुलरिया चीनी मिल में एक दिवसीय धरना दिया। विधायक इससे पहले मिल प्रबंधन को एक पत्र लिखकर गन्ना किसानों का बकाया भुगतान 17 अक्तूबर तक करने और 21 अक्तूबर को मिल में अधिकारियों से मिलने को कहा था। बुधवार को मिल पहुंचे विधायक अरविंद गिरि किसानों के साथ धरने पर बैठ गए। विधायक के सामने किसानों ने समस्याएं उठाते हुए मिल प्रबंधन से कहा कि अगर अब 31 अक्तूबर तक मिल प्रबंधन ने किसानों के गन्ने का पूरा बकाया भुगतान नहीं किया तो वह पांच हजार साथियों के साथ मिल का घेराव करेंगे और बगैर पूरा भुगतान लिए धरना नहीं खत्म होगा, वहीं विधायक ने मिल प्रबंधन से कहा कि स्थानीय युवकों को 50 प्रतिशत से अधिक योग्यतानुसार मिल में नौकरी देना सुनिश्चित करें। इस संबंध में विधायक ने एक ज्ञापन मिल के जीएम को सौंपा, लेकिन मिल के अफसरों ने बकाया भुगतान 31 अक्तूबर तक करने में असमर्थता जताई। विधायक देर शाम तक धरने पर बैठे रहे। इस मौके पर जवाहर वर्मा, राजेश मिश्रा, डा. बच्चू सिंह, गन्ना विकास परिषद के चेयरमैन अमरीक सिंह, पूर्व प्रधान पप्पू, धीरेंद्र सिंह, दिनेश गुप्ता, प्रताप शुक्ला समेत तमाम किसान मौजूद रहे। संवाद