{"_id":"65ff34bcf92f268ba602da49","slug":"gangster-dks-permanent-house-worth-rs-52-lakh-seized-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-116587-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गैंगस्टर डीके का 52 लाख की कीमत का पक्का मकान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गैंगस्टर डीके का 52 लाख की कीमत का पक्का मकान जब्त
विज्ञापन
पलियाकलां। कोतवाली पुलिस ने प्रशासनिक अधिकारियों के स्तर से डुग्गी पिटवाते हुए गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त दिनेश गुप्ता उर्फ डीके के घर की कुर्की की है। 52 लाख 56 हजार रुपये कीमत का पक्का मकान जब्त किया गया है। उसके सहयोगी अभियुक्त के दोपहिया वाहन को सीज करने की कार्रवाई की है।
कोतवाल विवेक कुमार उपाध्याय ने बताया कि हत्या समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे और गैंगस्टर एक्ट के आरोपी गैंग लीडर दिनेश कुमार गुप्ता उर्फ डीके पुत्र स्व. भगवानदीन निवासी बाजार दो व उसके एक अन्य सदस्य अभिषेक जायसवाल पुत्र रामनरेश निवासी टेहरा शहरी की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की गई है। इन दोनों ने गिरोह बनाकर अवैध तरीके से धन अर्जित किया और उसको अपनी सुख सुविधाओं में खर्च किया। कोतवाल ने बताया कि अवैध संपत्ति को उप्र गिरोह बंद व समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम की धारा 14(1) के तहत कुर्क किया है।
एसपी गणेश प्रसाद शाहा ने रिपोर्ट के आधार पर जब्तीकरण की रिपोर्ट डीएम को भेजी थी। रिपोर्ट के आधार पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने आरोपी दिनेश गुप्ता उर्फ डीके व अभिषेक जायसवाल की अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को कुर्क करने के आदेश दिए थे। दिनेश गुप्ता का 52 लाख 56 हजार रुपये का पक्का मकान व अभिषेक जायसवाल के 55 हजार रुपये के दोपहिया वाहन को जब्त किया है। इससे पहले बैंडबाजा से डुग्गी पिटवाने के साथ ही मकान पर पुलिस ने कुर्की के संबंध में बैनर भी चस्पा किया। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार दिलीप कुमार के साथ ही कई थानों का पुलिस बल तैनात रहा।