फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ganeshpur team won the volleyball competition

Lakhimpur Kheri News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में गणेशपुर टीम जीती

Mon, 03 Nov 2025 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 03 Nov 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Ganeshpur team won the volleyball competition
वालीबॉल में कौशल दिखाते प्रतिभागी।स्रोत: आयोजक
गोला गोकर्णनाथ। नगर पालिका परिषद के सौजन्य से आयोजित गोला खेल महोत्सव के तहत सोमवार को हुई वॉलीबॉल प्रतियोगिता में गणेशपुर टीम विजेता रही।
विज्ञापन


महोत्सव के तीसरे दिन श्रीलाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज के मैदान में वॉलीबॉल का पहला मैच मूड़ा सरकटा और एलाइड के मध्य खेला गया। इसमें मूड़ा सरकटा 21-07, 21-10 से जीती। दूसरा मैच कुकरा और चौहान क्लब के मध्य खेला गया। इसमें चौहान क्लब 21-07,21-15 से विजयी रहा। तीसरा मैच वीरेंद्र नगर काॅलोनी और कृषक समाज के मध्य खेला गया। इसमें कृषक समाज 2-1 सेट से विजेता बना।
चौथा मैच पब्लिक काॅलेज और प्राथमिक विद्यालय अहमद नगर के मध्य रहा। इसमें पब्लिक काॅलेज 15-08, 15-04 से और पांचवां मैच गुरुनानक देव बांसी और मिल क्लब गोला रहा, जिसमें मिल क्लब 15-10, 15-04 से जीता। छठा मैच ईदगाह गोला और चिल्ड्रंस एकेडमी के मध्य खेला गया। इसमें ईदगाह गोला टीम 2-0 से विजयी रही।
विज्ञापन

फाइनल मैच गणेशपुर और रायपुर के मध्य हुआ। इसमें गणेशपुर टीम 15-13 ,16-14 से विजेता बनी। निर्णायक सरोज कुमार वर्मा, मकसूद अली, कपिल वर्मा, कदीर अहमद, धनंजय सिंह, अनिल वर्मा, संदीप वर्मा रहे। मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गोला अंबर सिंह, सभासद सुफियान खान, नानक चंद वर्मा, शत्रोहन मिश्र, डॉ जगदीश वर्मा, रवि अवस्थी, खालिद रियाज, मनोज कनौजिया, प्राचार्य दिनेश कुमार यादव अतिथियों ने प्रतियोगिता विजेता एवं प्रतिभागी टीमों को पुरस्कृत किया। आयोजक नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन संयोजक श्याम मूर्ति शुक्ला और संजीव दीक्षित ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed